फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad pawar launched new party symbol for upcoming election

Maharashtra: शरद पवार ने लॉन्च किया पार्टी का नया चुनाव चिह्न, नेता बोले- तुरुही विरोधियों में डर बढ़ाएगा

Sat, 24 Feb 2024 01:26 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 24 Feb 2024 01:26 PM IST
सार

राकांपा शरदचंद्र पवार के नए चुनाव चिह्न पर पार्टी के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के नेता रोहित पवार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जनता शरद पवार को लेकर बहुत भावुक है।

विज्ञापन
Sharad pawar launched new party symbol for upcoming election
शरद पवार गुट का चुनाव निशान। - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार को चुनाव आयोग ने नया चुनाव चिह्न दे दिया है। उन्हें 'तुरुही बजाता हुआ व्यक्ति' चुनाव निशान आवंटित किया गया है। पार्टी ने आज अपना चुनाव चिह्न लॉन्च किया है। 
विज्ञापन


शरद पवार गुट के राकांपा ने लॉन्च किया पार्टी चिह्न
राकांपा शरदचंद्र पवार के नेता महेश तापसे ने बताया, "पार्टी का नया चिह्न शरद पवार की उपस्थिति में रायगढ़ के किले में लॉन्च किया गया है। पार्टी का नया चिह्न 'तुरुही बजाता हुआ व्यक्ति' है। महाराष्ट्र में 'शरद पवार की तुतरी' बजते ही विरोधियों के दिलों में डर पैदा हो जाएगा।''
विज्ञापन

राकांपा शरदचंद्र पवार के नए चुनाव चिह्न पर पार्टी के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के नेता रोहित पवार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जनता शरद पवार को लेकर बहुत भावुक हैं। उन्होंने कहा, "साल 1999 में जब राकांपा का गठन हुआ था, तब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं था। लेकिन जनता ने उस चुनाव में शरद पवार को याद रखा था। अब हमारे पास सोशल मीडिया और पार्टी कार्यकर्ता भी हैं और पिछले छह महीनों में जनता शरद पवार को लेकर बहुत भावुक हुई है। जनता उनका समर्थन करेंगी। आगामी चुनाव को लेकर हमें कोई परेशानी नहीं है।" 

 दरअसल, अजित पवार की बगावत के बाद असली पार्टी का फैसला उनके पक्ष में किया गया था, जिसके चलते शरद गुट को नया चुनाव निशान देना पड़ा है। नया चुनाव चिह्न मिलने पर एनसीपी शरदचंद्र पवार ने कहा था कि ये हमारे लिए गर्व की बात है। बता दें कि 6 फरवरी को चुनाव आयोग ने अजित पवार गुट को असली एनसीपी करार दिया था। चुनाव आयोग ने पार्टी का नाम और चिह्न 'घड़ी' अजित पवार गुट को सौंप दिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed