फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar assets increased by Rs 60 lakhs in six years, NCP chief owns a total of 32.73 crores

छह वर्षों में शरद पवार की संपत्ति 60 लाख रुपये तक बढ़ी, कुल 32.73 करोड़ के मालिक हैं एनसीपी प्रमुख

Thu, 12 Mar 2020 03:45 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 12 Mar 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
Sharad Pawar assets increased by Rs 60 lakhs in six years, NCP chief owns a total of 32.73 crores
एनसीपी प्रमुख शरद पवार - फोटो : ANI

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार की संपत्ति पिछले छह साल में 60 लाख रुपये तक बढ़कर 32.73 करोड़ रुपये हो गई। यह जानकारी पवार द्वारा दायर किए गए शपथपत्र में दी गई है।

विज्ञापन


पवार ने 26 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को मुंबई में नामांकन दाखिल किया। अपने शपथपत्र में पवार ने एक करोड़ रुपये की देनदारी की भी घोषणा की है जो उनके भतीजे अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और पोते पार्थ पवार से शेयर स्थानांतरण के बदले में अग्रिम राशि के तौर पर मिले हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2014 के राज्यसभा चुनाव में पवार ने 20,47,99,970.41 रुपये की चल संपत्ति और 11,65,16,290 की अचल संपत्ति समेत कुल 32.13 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति की घोषणा की थी। हालांकि, उस समय पवार ने किसी भी देनदारी का उल्लेख नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को दाखिल शपथपत्र के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार ने 25,21,33,329 रुपये की चल संपत्ति और 7,52,33,941 रुपये की अचल संपत्ति समेत कुल 32.73 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की है।

बुधवार को दाखिल शपथपत्र में उल्लेख किया गया है कि पवार की पत्नी प्रतिभा पवार को सुनेत्रा पवार की ओर से शेयर स्थानांतरण के बदले अग्रिम राशि के तौर पर 50 लाख रुपये मिले हैं।


इसी तरह अविभाजित हिंदू परिवार के नियमानुसार, शरद पवार को पोते पार्थ पवार की ओर से शेयर स्थानांतरण के बदले अग्रिम राशि के तौर पर 50 लाख रुपये मिले हैं। इस तरह उनकी कुल देनदारी एक करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed