फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shankaracharya Swami Swaroopanand Saraswati said not every person born in India is Hindu

भारत में पैदा होनेवाला हर शख्स हिंदू नहीं है: शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती

Thu, 21 Dec 2017 04:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Thu, 21 Dec 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
Shankaracharya Swami Swaroopanand Saraswati said not every person born in India is Hindu
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती
द्वारका-शारदा पीठ और ज्योतिष्पीठ पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा है कि भारत में पैदा होने वाला हर शख्स हिंदू नहीं है। शंकराचार्य ने कहा कि इस बात का कोई तर्क ही नहीं कि भारत में पैदा हुआ हर शख्स हिंदू है, क्योंकि इससे समाज का बुनियादी ढांचा खत्म हो जाता है। स्वरूपानंद जी के बयान को कुछ समय पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हिंदुओं पर दिए गए बयान का जवाब माना जा रहा है। 
विज्ञापन


शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा है कि, 'भारत में पैदा हुआ हर शख्स हिंदू है, इस मत के पीछे कोई तर्क नहीं है क्योंकि इस तरह की सोच से समाज की बुनियादी संरचना ही खत्म हो जाती है।' गौरतलब है कि हाल में त्रिपुरा में एक रैली के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भारत में रहने वाले सभी लोगों को हिंदू बताया था।
विज्ञापन


स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि, 'जैसे एक असली हिंदू की आस्था वेदों और शास्त्रों में होती है, वैसे ही मुस्लमानों की कुरान और ईसाईयों की बाइबिल में होती है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


राम मंदिर के सवाल पर शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि राजनीतिक दलों को इसका अधिकार नहीं है कि वो अयोध्या में राम मंदिर बनाएं, ये अधिकार शंकराचार्य और धर्माचार्यों का है। 


गंगा और यमुना नदी के अस्तित्व पर बढ़ते खतरे के सवाल पर शंकराचार्य ने कहा कि सरकार को इन दोनों नदियों पर बने बांधों को बंद कर देना चाहिए, ताकि उनका प्राकृतिक बहाव बना रहे। चुनावों में ईवीएम की विश्वसनीयता पर उठे सवाल पर स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि अगर ज्यादातर पार्टियां ईवीएम के इस्तेमाल पर राजी नहीं हैं तो इलेक्शन कमीशन को भी इस पर अटकना नहीं चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed