फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Gujarat CM Shankarsinh Vaghela launching his new party Prajashakti Democratic Party

Gujarat: शंकर सिंह वाघेला ने बनाई नई पार्टी, बोले- भाजपा जनता को हल्के में ले रही है, लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Mon, 22 Aug 2022 12:17 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 22 Aug 2022 12:17 AM IST
सार

शंकर सिंह वाघेला ने कहा कि लोग भाजपा के विकल्प की तलाश कर रहे हैं। मेरे लिए भाजपा, कांग्रेस और आप के दरवाजे बंद हैं, इसलिए मैंने प्रजा शक्ति डेमोक्रेटिक पार्टी शुरू करने का फैसला किया।

विज्ञापन
Former Gujarat CM Shankarsinh Vaghela launching his new party Prajashakti Democratic Party
शंकर सिंह वाघेला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2022 के आखिर में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। दिग्गज राजनेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने रविवार को एक नई पार्टी 'प्रजा शक्ति डेमोक्रेटिक पार्टी' का गठन किया है। उनकी पार्टी गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। 

विज्ञापन


भाजपा जनता को हल्के में ले रही
प्रजाशक्ति डेमोक्रेटिक पार्टी के शुभारंभ करने पर गुजरात के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला ने कहा कि भाजपा से लोग तंग आ चुके हैं। शासन नहीं है केवल भ्रष्टाचार है। भाजपा, कांग्रेस, आप तीनों के मालिक एक ही हैं। भाजपा जनता को हल्के में ले रही है। उन्होंने गुजरात के लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपके पास विकल्प है और वो है हमारी पार्टी जो पार्टी आपके परिवार को मुफ्त शिक्षा देगी। स्वास्थ्य में मदद करेगी। पार्टी आपको नौकरी देगी। हमारे शासन में भ्रष्टाचार नहीं होगा।
विज्ञापन


लोग भाजपा के विकल्प की तलाश कर रहे
चुनावी राजनीति में अपने फिर से प्रवेश के बारे में अपने इरादे की घोषणा करते हुए वाघेला ने गांधीनगर में स्थानीय मीडिया से कहा कि लोग भाजपा के विकल्प की तलाश कर रहे हैं। मेरे लिए भाजपा, कांग्रेस और आप के दरवाजे बंद हैं, इसलिए मैंने प्रजा शक्ति डेमोक्रेटिक पार्टी शुरू करने का फैसला किया। पार्टी डेढ़ साल पहले पंजीकृत हुई थी। अब हमारे पास एक पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाघेला ने गुजरात के लोगों से किए कई वादे
वाघेला ने अपने फेसबुक पेज पर राज्य के लोगों से पहले ही कई वादे किए हैं, जैसे 12 लाख रुपये सालाना कमाने वाले परिवार के लिए 12 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा, ऐसे परिवार के बच्चों को बारहवीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा, युवाओं को रोजगार मिलने तक बेरोजगारी भत्ता, जल कर से छूट, 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली, किसानों को ऋण में छूट, बिजली बिलों में राहत, नई वैज्ञानिक शराब नीति आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed