फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shameful: molestation with another woman in Bangalore, photos capture in CCTV

शर्मनाक: बंगलूरू में एक और महिला के साथ छेड़छाड़, तस्वीरें CCTV में कैद

Thu, 05 Jan 2017 02:34 AM IST
एजेंसी/बंगलूरू
एजेंसी/बंगलूरू Updated Thu, 05 Jan 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
Shameful: molestation with another woman in Bangalore, photos capture in CCTV
बंगलूरू में नए साल की पूर्व संध्या पर सार्वजनिक रुप से अनेक महिलाओं के साथ छेड़खानी किए जाने की घटना से देशभर में फैले गुस्से के बीच एक और मामला सामने आया है। शहर में दो स्कूटर सवार शख्स महिला के पास ही उसे रोककर छेड़खानी करते हुए कैमरे में कैद हुए।
विज्ञापन


वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि दो शख्स एक महिला के पास से गुजरते हैं फिर मुड़कर गाड़ी को रोकते हैं। इसके बाद एक शख्स गाड़ी से उतरता है महिला को पकड़ लेता है।
विज्ञापन


जबकि वहीं पर एक राहगीर खड़े यह देख रहा होता है लेकिन बचाने के लिए आगे नहीं आता है।
Trending Videos

एक शख्स महिला को पकड़ता है

Shameful: molestation with another woman in Bangalore, photos capture in CCTV

एक आवासीय भवन में लगे हुए सीसीटीवी में दिखाई देता है कि स्कूटर सवार दोनों में एक शख्स महिला को पकड़ता है और सड़क पर फेंकने से पहले उसे स्कूटर के पास लाने के लिए खींचता है जबकि इस दौरान दूसरा शख्स स्कूटर पर बैठा रहता है।

इस दौरान महिला खुद को बचाने की कोशिश करती है और उस शख्स को थप्पड़ मारने की कोशिश करती दिखती है। यह घटना 1 जनवरी की सुबह 2.30 बजे की है।

बंगलूरू पुलिस कमिश्नर प्रवीण सूद ने कहा कि इस मामले में एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हालांकि पीड़ित ने अभी तक पुलिस से संपर्क नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed