फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shameful incident in Andhra Pradesh: 80 people raped 13-year-old innocent for 8 months,, all accused in bars

आंध्र प्रदेश में शर्मसार करने वाली वारदात : 13 साल की मासूम से 80 लोगों ने किया दुष्कर्म, आरोपी सलाखों में

Wed, 20 Apr 2022 01:38 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 20 Apr 2022 01:38 PM IST
सार

आरोपियों में एक बीटेक का छात्र भी है। बच्ची ने पुलिस को अपने साथ हुई दरिंदगी की पूरी दास्तां सुनाई। यह सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पीड़ित बच्ची का उपचार कराया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Shameful incident in Andhra Pradesh: 80 people raped 13-year-old innocent for 8 months,, all accused in bars
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आंध्र प्रदेश से दरिंदगी की भयावह घटना सामने आई है। गुंटूर में 13 साल की नाबालिग के साथ 80 लोगों द्वारा दुष्कर्म की घटना उजागर हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को भी एक वेश्यालय से मुक्त करा लिया गया है। 

विज्ञापन


आरोपियों में एक बीटेक का छात्र भी है। बच्ची ने पुलिस को अपने साथ हुई दरिंदगी की पूरी दास्तां सुनाई। यह सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पीड़ित बच्ची का उपचार कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


दरअसल, सवर्ण कुमारी नाम की एक महिला ने जून 2021 में कोविड-19 महामारी के दौरान गुंटूर के एक अस्पताल में पीड़िता की मां से दोस्ती की थी। इसके बाद पीड़िता की मां की कोविड-19 के कारण मृत्यु हो गई थी। इसी दौरान पीड़िता को उसके पिता को बताए बगैर उक्त महिला अपने साथ ले गई थी। इसके बाद इस बच्ची को जबर्दस्ती वेश्यावृत्ति में झोंक दिया गया। उससे आंध्र व तेलंगाना के वेश्यालयों में अनैतिक कृत्य कराया गया। अगस्त 2021 में बच्ची के पिता ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मुख्य आरोपी सवर्ण कुमारी की तलाश की तो पूरा मामला उजागर हुआ। मामले में पहली गिरफ्तारी जनवरी 2022 में हुई थी। 19 अप्रैल को गुंटूर पश्चिम क्षेत्र पुलिस ने बी.टेक के एक छात्र सहित 10 और गिरफ्तारियां कीं और पीड़िता को भी मुक्त करा लिया। अब तक 80 लोगों को इस बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। कुछ फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उपचार के बाद बच्ची को उसके पिता को सौंपा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed