फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shahnawaz hussain statement in bjp parivartan rally

काले धन के खात्मे पर नोटबंदी पहला कदम : शाहनवाज

Sun, 04 Dec 2016 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 04 Dec 2016 09:14 AM IST
विज्ञापन
shahnawaz hussain statement in bjp parivartan rally
शाहनवाज हुसैन - फोटो : amar ujala

नोटबंदी को लेकर विपक्ष का विरोध झेल रही भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने करारा जवाब दिया है। स्पष्ट किया कि किसी भी शर्त पर यह फैसला वापस नहीं होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग पूछते थे, काला धन कब आएगा, आज वही इतने बेचैन क्यों हैं। भाजपा ने अच्छे दिनों का वादा देश की जनता के लिए किया था। देश लूटने वालों के अच्छे दिन कभी नहीं आएंगे। जाति-धर्म की राजनीति पर चोट करते हुए सत्ता परिवर्तन का शंखनाद किया। कहा कि हिंदू-मुसलमान का शब्द बंद होना चाहिए। जो इस मुल्क से मोहब्बत करेगा, उसे भाजपा गले से लगाएगी।

विज्ञापन


परिवर्तन यात्रा लेकर जिले में आए शाहनवाज हुसैन ने सदर तहसील परिसर में सभा को संबोधित किया। नोटबंदी को केंद्र में रखते हुए जनता को भरोसा दिलाया कि चंद दिनों की परेशानी के बाद नई शुरुआत होगी। कहा कि दिक्कत में वही लोग हैं, जो नोटों पर सोते थे।
विज्ञापन


अगर हमारे जवान देश की सुरक्षा के लिए सियाचीन के माइनस 30 डिग्री तापमान में खड़े हो सकते हैं तो हम कुछ दिन लाइन में खड़े क्यों नहीं हो सकते। लोग आएंगे, आपको भड़काएंगे। ऐसे कनफूंकवों से सावधान रहिए। काले धन पर प्रहार का यह पहला कदम है, अभी बहुत कुछ बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में लोकतंत्र नहीं, एक परिवार का राज

shahnawaz hussain statement in bjp parivartan rally
शाहनवाज ने कहा यूपी में लोकतंत्र नहीं, एक परिवार का राज है। मुलायम सिंह सिर्फ नाम के समाजवादी हैं, दरअसल वह परिवारवादी हैं। आजम खां को बुलडोजर की संज्ञा देते हुए कहा कि मुलायम सिंह ने उन्हें समाज में संप्रदायवाद फैलाने की सुपारी दे दी है।

जब हिंदू-मुस्लिम जुड़ते हैं तो आजम खां रूपी बुलडोजर चला दिया जाता है। अक्लियत का एक भी सांसद सपा न पिछली लोस में जीता पाई और न ही इस बार। बसपा पर लोस में शून्य पर आउट हुई थी, 2017 में भी यही हश्र होगा। 

विकास को भाजपा का एजेंडा बताते हुए कहा कि मोदी जी के चश्मे में न हिंदू दिखता है, न मुस्लिम, सिख, ईसाई। अगड़ा-पिछड़ा भी कोई नहीं है। सब हिंदुस्तानी हैं। सबका साथ-सबका विकास ही ध्येय है। यूपी देश को दिशा देने वाला राज्य है। इसने देश को प्रधानमंत्री दिया है। अब इसे खुशहाल बनाने का वक्त आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed