फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shahjahapur Gangrape victim committed suicide along with son, condition of son is critical

शाहजहांपुर: गैंगरेप पीड़िता ने किया आत्मदाह, बेटे की हालत गंभीर

Fri, 31 Aug 2018 01:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Fri, 31 Aug 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
Shahjahapur Gangrape victim committed suicide along with son, condition of son is critical

थाना परौर क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़ित ने मामले में पुलिस के कार्रवाई न किए जाने से आहत होकर बुधवार को केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। आग से उसका मासूम बेटा झुलस गया। बृहस्पतिवार शाम जिला अस्पताल में पीड़ित ने दम तोड़ दिया। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने थानाध्यक्ष को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। टीबी पीड़ित महिला से इलाज के दौरान झोलाछाप ने दरिंदगी की थी। आरोप है कि घटना के बाद दो अन्य लोग भी उससे छेड़खानी करने लगे। इसकी शिकायत पीड़िता के पति ने पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।  

विज्ञापन


महिला टीबी से ग्रसित थी। उसका इलाज झोलाछाप विनय कुमार से चल रहा था। 18 अगस्त को रात नौ बजे उसने विनय को इंजेक्शन लगाने के लिए घर बुलवाया था। आरोप है कि झोलाछाप ने इस दौरान उसके साथ रेप किया। महिला ने मोबाइल पर दिल्ली में काम कर रहे पति को जानकारी दी। अगले दिन पति दिल्ली से लौटा तो उसने मामले की तहरीर पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद आरोपी डॉक्टर ने शिकायत करने पर उसे धमकाया। 
विज्ञापन


आरोप है कि गांव के दो और लोग भी उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। आहत होकर उसने बुधवार शाम को कमरे में केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। इसमें उसका चार वर्ष का बेटा झुलस गया। उसे यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ जलालाबाद शिव प्रसाद दुबे ने महिला के पति के बयान दर्ज किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेप पीड़ित के आत्मदाह के मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पर लापरवाही के आरोपों की जांच की जा रही है। इसमें जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। - डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed