कन्हैया से भी ज्यादा खतरनाक शब्दों का इस्तेमाल कर रहा शरजील : अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शाहीन बाग में कथित विवादित टिप्पणी करने वाले जेएनयू छात्र शरजील के बहाने विपक्ष पर निशाना साधा है। अमित शाह ने रायपुर में कहा कि उसके शब्द कन्हैया कुमार से भी ज्यादा खतरनाक हैं।
अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में मध्य क्षेत्रीय परिषद (सीजेडसी) की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, 'शरजील का वीडियो देखो, उसका भाषण सुनो, उसने कन्हैया से भी ज्यादा खतरनाक शब्दों का प्रयोग किया है। आज दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है और उसे दिल्ली ला रही है। वह अब जेल में रहेगा।'
Union Home Minister Amit Shah in Raipur: Watch Sharjeel's video, listen to his speech, he has spoken more dangerous words than Kanhaiya Kumar. Today Delhi Police has arrested him and he is being brought to Delhi. He (Sharjeel Imam) will be lodged in jail. pic.twitter.com/eQMlO7b6wp
— ANI (@ANI) January 28, 2020
अमित शाह ने नया रायपुर में सुरक्षा और आधारभूत संरचना सहित विविध मुद्दों पर केंद्र और राज्यों के लिए विचारों के आदान-प्रदान के मंच सीजेडसी की 22वीं बैठक की अध्यक्षता की। शाह ने कहा, 'केंद्र सभी राज्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखना चाहता है।' उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के संदर्भ में विभिन्न हलकों में सहयोगपूर्ण संघवाद के मुद्दे पर चर्चा हो रही है।
Union Home Minister Amit Shah in Raipur: BJP is the only political party which has come to politics for its ideology. Other parties those who have become a party of a family do not have an ideology, they have nothing to do with any ideology. #Chhattisgarh pic.twitter.com/F93aRwyd6G
— ANI (@ANI) January 28, 2020
इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि केंद्र और राज्यों के बीच टकराव के कई मुद्दे हैं, हालांकि उन्होंने किसी खास मुद्दे का उल्लेख नहीं किया।