{"_id":"669e9618d3c1fa22f5004973","slug":"shah-s-corruption-sargana-jibe-against-sharad-pawar-inappropriate-says-ajit-pawar-faction-leader-2024-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: टकराव की ओर 'साथी' भाजपा-राकांपा, शरद पवार पर शाह ने साधा निशाना तो भड़के अजित गुट के नेता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: टकराव की ओर 'साथी' भाजपा-राकांपा, शरद पवार पर शाह ने साधा निशाना तो भड़के अजित गुट के नेता
Mon, 22 Jul 2024 10:55 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 22 Jul 2024 10:55 PM IST
सार
Maharashtra: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एनसीपी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार को भ्रष्टाचार का 'सरगना' वाले बयान पर महाराष्ट्र में राजनीति गर्म है। जहां महा विकास अघाड़ी की तरफ से पलटवार किया गया, वहीं अब अजित गुट के एक नेता ने भी उस बयान की आलोचना की है।
विज्ञापन
शरद पवार पर शाह के तंज पर भड़के अजित गुट के नेता
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय मंत्री अमित शाह की तरफ से एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को भ्रष्टाचार को सरगना बताने का दावा करने के एक दिन बाद, अजीत पवार के गुट वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एक नेता ने उनकी टिप्पणी को अनुचित करार दिया है।
पुणे में शरद पवार पर बरसे थे अमित शाह
पुणे में रविवार को भाजपा के राज्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था, अगर भारतीय राजनीति में भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा 'सरगना' कोई है, तो वह शरद पवार हैं। इस बारे में मेरे मन में कोई भ्रम नहीं है। मैं खुले तौर पर कह रहा हूं कि पवार ने देश में भ्रष्टाचार को संस्थागत बना दिया है।
NCP नेता ने भाजपा को मामले में लिखा पत्र
वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता की इस पर टिप्पणी पर पिंपरी चिंचवाड़ के भोससरी से एनसीपी नेता विलास लांडे ने कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को पत्र लिखकर विपक्षी दिग्गज के खिलाफ ऐसी टिप्पणी न करने को कहा है। विलास लांडे ने कहा, ऐसी टिप्पणी करना उचित नहीं है, क्योंकि शरद पवार साहब पिछले 60 वर्षों से राष्ट्रीय राजनीति में हैं और उन पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं है।
विज्ञापन
'पीएम के टिप्पणी की कीमत लोकसभा चुनाव में चुकानी पड़ी'
वहीं विलास लांडे ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान शरद पवार के लिए भटकती आत्मा शब्द का इस्तेमाल करने के बाद भाजपा को इसकी कीमत चुकानी पड़ी। भाजपा को शरद पवार के बारे में ज्यादा न बोलकर अपनी गलती सुधारनी चाहिए। अगर वे ऐसा करना जारी रखते हैं, तो यह आगामी राज्य चुनावों में उनके खिलाफ जनमत जाएगा। मैंने भाजपा को पत्र लिखकर शरद पवार के खिलाफ न बोलने के लिए कहा है।
अजित पवार ने शाह के बयान पर नहीं की कोई टिप्पणी
वहीं इस मामले में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने चाचा के खिलाफ की गई अमित शाह टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर कोई टिप्पणी नहीं कहकर जवाब दिया था। इस बीच, भाजपा की शहर इकाई के अध्यक्ष धीरज घाटे ने कहा कि उनकी पार्टी शरद पवार के खिलाफ लगाए गए आरोपों के सबूत लेकर हर वार्ड में जाएगी।

विधानसभा चुनाव को लेकर मनसे का बड़ा दावा
इधर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता प्रकाश महाजन ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य विधानसभा चुनाव में 200-225 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रकाश महाजन ने एक मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि यह निर्णय मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने लिया है और पार्टी कार्यकर्ता इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा कि मनसे जाति आधारित आरक्षण के खिलाफ है और उनका मानना है कि इस तरह के सभी लाभ वित्तीय मानदंडों पर आधारित होने चाहिए। वहीं उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर उनके मुसलमानों के प्रति प्रेम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध के लिए भी हमला बोला। बता दें कि मनसे ने लोकसभा चुनाव में भाजपा, शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का समर्थन किया था।