फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shah Nadda and Santosh holding meeting with election in-charges of Haryana, Jharkhand, Maharashtra

हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, दिल्ली के चुनाव प्रभारियों संग शाह-नड्डा की बैठक, जिम्मेदारी सौंपी

Tue, 20 Aug 2019 06:30 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 20 Aug 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
Shah Nadda and Santosh holding meeting with election in-charges of Haryana, Jharkhand, Maharashtra
जेपी नड्डा-अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष् जगत प्रकाश नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र और दिल्ली के चुनाव प्रभारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इन राज्यों में आने वाले कुछ समय में विधानसभा चुनाव होने हैं।

विज्ञापन

  भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्रियों समेत पार्टी के वरिष्ठ नताओं के साथ बैठक की और आने वाले समय में चार राज्यों में आसन्न चुनाव के संदर्भ में उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी। भाजपा नेताओं के साथ बैठक में शाह ने पार्टी की चुनाव तैयारियों का जायजा लिया और रणनीति के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद थे जिन्हें क्रमश: दिल्ली और हरियाणा का चुनाव प्रभारी बनाया गया है । इसमें पार्टी महासचिव भूपेन्द्र यादव और पार्टी उपाध्यक्ष ओम माथुर भी मौजूद थे ।

यादव को महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी बनाया गया है जबकि माथुर को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है। इस बैठक में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा और संगठन मंत्री बी एल संतोष भी मौजूद थे।


भाजपा के महासचिव अनिल जैन ने कहा कि बैठक में नेताओं ने चुनाव के लिये पार्टी की रणनीति एवं कार्यक्रमों पर चर्चा की। सूत्रों ने बताया कि राज्य नेतृत्व को सुझाव दिया गया है कि प्रतिद्वन्द्वी दल से भाजपा में शामिल होने के इच्छुक नेताओं का मूल्यांकन ठीक ढंग से करें । 

गौरतलब है कि इस वर्ष के अंत तक हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव होने हैं । दिल्ली में अगले वर्ष के प्रारंभ में चुनाव हो सकते हैं । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed