Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shabd bhedi Express ohe wire break loco pilot averts train accident

128 की रफ्तार से दौड़ रही थी ट्रेन: अचानक टूटी ओएचई लाइन; लोको पायलट ने कैसे टाला बड़ा हादसा?

Wed, 25 Nov 2026 09:46 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 25 Nov 2026 09:46 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के हावड़ा-बर्द्धमान रेल खंड पर 19 नवंबर की रात शब्दभेदी एक्सप्रेस के ऊपर ओएचई लाइन टूटकर गिर गई। उस समय ट्रेन 128 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। लोको पायलट ने खतरे को भांपते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाए और करीब एक किलोमीटर में ट्रेन रोक दी। घटना में कुछ डिब्बों के शीशे टूटे, लेकिन ट्रेन और यात्री सुरक्षित रहे।
 

विज्ञापन
shabd bhedi Express ohe wire break loco pilot averts train accident
ट्रेन ट्रैक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के हावड़ा-बर्द्धमान रेल खंड पर लोको पायलट की सतर्कता से एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। चितपुर से गाजीपुर जा रही शब्दभेदी एक्सप्रेस करीब 128 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। इसी दौरान ट्रेन के ऊपर ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) की लाइन टूटकर गिर गई।
विज्ञापन


घटना 19 नवंबर की रात करीब 11 बजे मूसलाधार बारिश के दौरान हुई। खराब मौसम और कम दृश्यता के बावजूद लोको पायलट और असिस्टेंट लोको पायलट ने आगे ओएचई की कॉन्टैक्ट वायर को तेजी से लहराते हुए देख लिया। खतरे को भांपते हुए लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। उनकी सूझबूझ से ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई और सभी यात्री सुरक्षित रहे।
विज्ञापन


तेज रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन को रोकने में कितनी दूरी लगी?
ट्रेन की रफ्तार काफी तेज थी। ऐसे में अचानक ब्रेक लगाने के बाद भी उसे तुरंत रोकना संभव नहीं था। अधिकारियों के मुताबिक, लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन की रफ्तार 128 किलोमीटर प्रति घंटे से शून्य तक लाने में करीब एक किलोमीटर की दूरी तय की। समय रहते लिए गए इस फैसले ने संभावित बड़े हादसे को टाल दिया। अधिकारियों का कहना है कि अगर लोको पायलट ने खतरे को पहचानने में थोड़ी भी देरी की होती तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'पहले राशन से केरोसिन-चीनी गायब, अब चावल': केंद्र की इथेनॉल नीति पर बरसे केरलम के मंत्री; आरोप में और क्या?


ओएचई लाइन टूटने के बाद रेलवे ट्रैक पर क्या स्थिति बनी?
घटनास्थल पर ओएचई की कैटेनरी वायर टूटकर ट्रेन के पहियों और बोगी में उलझ गई थी। इसके अलावा टू-ट्रैक कैंटीलीवर स्ट्रक्चर भी लटक गया था। हादसे के कारण करीब दो किलोमीटर के दायरे में ओएचई के तार क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस स्थिति में ट्रेन के इंजन और डिब्बों को भारी नुकसान पहुंच सकता था। साथ ही रेलवे के बुनियादी ढांचे को भी बड़ा नुकसान होने की आशंका थी। सबसे बड़ा खतरा ट्रेन में सवार यात्रियों की जान को था। टूटे तारों और क्षतिग्रस्त ढांचे के कारण दुर्घटना की आशंका काफी बढ़ गई थी।

कुछ डिब्बों के शीशे क्षतिग्रस्त हुए
ओएचई लाइन टूटकर ट्रेन के पहियों और बोगी में उलझने के बावजूद लोको पायलट और असिस्टेंट लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा नुकसान होने से बच गया। ट्रेन क्रू की त्वरित प्रतिक्रिया के कारण ट्रेन को सुरक्षित रोक लिया गया। इस घटना में केवल कुछ डिब्बों के शीशे क्षतिग्रस्त हुए। ट्रेन के बाकी हिस्से और उसमें सवार यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे। हालांकि, अगर समय रहते इमरजेंसी ब्रेक नहीं लगाए जाते तो ट्रेन के इंजन, डिब्बों और रेलवे के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंच सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed