फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SGPC condemns attack on gurdwara nankana sahib

एसजीपीसी ने ननकाना साहिब गुरुद्वारे में प्रदर्शन पर जताई चिंता, पाक जाएगा प्रतिनिधिमंडल

Sat, 04 Jan 2020 05:33 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 04 Jan 2020 05:33 PM IST
सार

  • ननकाना साहिब में भीड़ के उग्र प्रदर्शन पर करेगा अधिकारियों से बात

विज्ञापन
SGPC condemns attack on gurdwara nankana sahib
Gurdwara nankana sahib - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारा में भीड़ द्वारा हिंसक तथा उग्र प्रदर्शन किए जाने पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने गंभीर चिंता जताई है। एसजीपीसी के अध्यक्ष गोविंद सिंह लोगोंवाल ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि वह इस मामले को पाकिस्तान के सामने उठाएंगे। ननकाना साहिब पर हुए हमले को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान भेजेगी।
विज्ञापन

 

एसजीपीसी के अध्यक्ष ने कहा कि एसजीपीसी के सदस्य पाकिस्तान के अधिकारियों से इस संदर्भ में चर्चा करेंगे। भीड़ द्वारा किए गए पथराव के जांच की मांग करेंगे और भविष्य में इस तरह के घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने का मामला उठाएंगे। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गोबिद सिंह लोगोंवाल ने हालांकि यह नहीं बताया कि एसजीपीसी का प्रतिनिधिमंडल कब पाकिस्तान जाएगा। शनिवार लोगोंवाल ने सिख समुदाय के साथ दिल्ली में एक मार्च निकाला और केंद्र सरकार से भी मामले में हस्तक्षेप की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed