फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sfj threatens CM himanta biswa Sarma stay away frome Amritpal case our fight with PM Modi and Govt of India

Assam: खालिस्तान समर्थक संगठन की धमकी; CM सरमा से कहा- अमृतपाल मामले दूरे रहें, हमारी लड़ाई भारत सरकार से

Sun, 02 Apr 2023 08:45 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 02 Apr 2023 08:45 PM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री सरमा को धमकी देने के लिए राज्य के करीब बारह पत्रकारों को फोन किया गया। फोन करने वाले ने खुद को सिख फॉर जस्टिस का सदस्य बताया और कहा कि यह संदेश उन्हें पन्नू की ओर से दिया जा रहा है।

विज्ञापन
sfj threatens CM himanta biswa Sarma stay away frome Amritpal case our fight with PM Modi and Govt of India
गुरपतवंत सिंह पन्नू, हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ हालिया कार्रवाई ने अलगाववादी संगठनों की नींद हराम कर दी है। पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई के बाद जहां खालिस्तान समर्थक अमृतपाल फरार है। वहीं, उसके कई साथियों असम की जेल में रखा गया है। इस कार्रवाई से नाराज खालिस्तान समर्थकों ने असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को धमकी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, सरमा के लिए गुरपतवंत सिंह पन्नू के संगठन की ओर से धमकी भरा संदेश भेजा गया है। 

विज्ञापन


पन्नू के संगठन सिख फॉर जस्टिस के गुर्गों ने सरमा को खालिस्तान और अमृतपाल मामले से दूर रहने की चेतावनी दी है।  इसमें यह भी कहा गया है कि खालिस्तान समर्थकों की लड़ाई भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से है। इसलिए, असम के मुख्यमंत्री इस मामले में न पडकर हिंसा का शिकार होने से बचें। 
विज्ञापन


असम पुलिस महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हमें आज एक ओडियो क्लिप मिली जिसमें व्यक्ति खुदको गुरपतवंत सिंह पन्नून बता रहा था और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को धमकी दे रहा था। उसने आरोप लगाया कि असम में सिख समुदाय को प्रताड़ित किया जाता है और उनके साथ गलत बरताव किया जाता है। हमने केस दर्ज किया है। प्राथमिक अनुमान से ओडियो क्लिप गुरपतवंत सिंह पन्नून का लग रहा है। इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद होगी। CM की सुरक्षा व्यवस्था और पुख़्ता की गई है। आगे की जांच जारी है। यहां पर खालिस्तानी मामले से जुड़े कोई मामले नहीं आए हैं। हमने रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा बनाकर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम बिस्व सरमा का दावा, असम-अरुणाचल सीमा विवाद करीब सुलझा, केंद्र को भेजेंगे समझौता ज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री सरमा को धमकी देने के लिए राज्य के करीब बारह पत्रकारों को फोन किया गया। फोन करने वाले ने खुद को सिख फॉर जस्टिस का सदस्य बताया और कहा कि यह संदेश उन्हें पन्नू की ओर से दिया जा रहा है। धमकी में कहा गया, असम में कैद खालिस्तान समर्थकों को प्रताड़ित किया गया है। मुख्यमंत्री सरमा इस बात को ध्यान से सुनें। खालिस्तान समर्थकों की लड़ाई भारत सरकार और मोदी से है। ऐसा न हो कि सरमा इस हिंसा का शिकार जाएं। 


एसएफजे के गुर्गों ने यह भी कहा कि अगर असम सरकार पंजाब से असम ले गए अमृतपाल के समर्थकों को प्रताड़ित करने की सोच रही है तो इसकी जवाबदेही हिमंत बिस्व सरमा की होगी। एसएफजे जनमत संग्रह के जरिए पंजाब को भारत से अलग करने की मांग करता है। 

खालिस्तान के नाम पर दुनियाभर में कई संगठन बने हैं। सिख फॉर जस्टिस उनमें से एक है। इस संगठन की शुरुआत 2007 में अमेरिका से हुई थी। इसका सारा संचालन गुरपतवंत सिंह पन्नू ही देखता है। इसका उद्देश्य पंजाब को देश से अलग कर खालिस्तान बनाना है। इस संगठन पर आरोप लगते रहे हैं कि इसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई फंडिंग करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed