{"_id":"5fdcc9408ebc3e41d7655c95","slug":"sfi-holds-demonstration-demanding-opening-of-presidency-university-campus-in-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय परिसर खोलने की मांग को लेकर एसएफआई ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय परिसर खोलने की मांग को लेकर एसएफआई ने किया प्रदर्शन
Fri, 18 Dec 2020 08:52 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 18 Dec 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय
- फोटो : www.presiuniv.ac.in
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) से संबंधित छात्रों के एक समूह ने शुक्रवार को कोलकाता में स्थित प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया। ये छात्र विश्वविद्यालय के पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं और कार्यालयों को खोले जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय छात्र परिषद का प्रतिनिधित्व करने वाले एसएफआई के करीब 50 सदस्य मुख्य परिसर के अंदर पहुंचे और अधिकारियों से इस संबंध में तत्काल फैसला लेने की मांग के साथ प्रदर्शन करने बैठ गए। बता दें कि कोरोना के चलते सभी शिक्षण संस्थान मार्च से बंद हैं।
विज्ञापन
एसएफआई प्रेसीडेंसी इकाई के नेता देबनिल पॉल ने कहा, 'हम मांग करते हैं कि पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं और जरूरी कार्यालयों तक पहुंच के लिए यूजीसी द्वारा जारी कोविड-19 दिशा-निर्देशों के साथ सभी छात्रों, शोधार्थियों और फैकल्टी को परिसर में आने की अनुमति दी जाए।'
विज्ञापन