{"_id":"5de6641e8ebc3e550115f56d","slug":"sexual-harrassed-and-murder-of-nine-year-old-girl-in-karnataka-mass-protests","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में नौ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, फिर गला दबाकर कर दी हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक में नौ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, फिर गला दबाकर कर दी हत्या
Tue, 03 Dec 2019 07:03 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 03 Dec 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के एक गांव में नौ वर्षीय एक लड़की के साथ कथित रूप से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब हाल ही में हैदराबाद में एक महिला पशु चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या पर देशभर में आक्रोश फैला हुआ है।
चिचोली तालुक के सुलेपेट की रहने वाली लड़की सोमवार शाम को अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए बाहर गई थी।
पुलिस ने बताया कि उसका खून से सना हुआ निर्वस्त्र शव सोमवार रात गांव के बाहरी इलाके में एक तालाब के पास खेत में मिला। पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में 34 वर्षीय एक दर्जी यल्लप्पा महादेवप्पा सेदम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके साथ लड़की को अंतिम बार देखा गया था।
विज्ञापन
सुलेपेट पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति ने लड़की को स्नैक खाने का लालच दिया और फिर उसे खेत में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर अपराध को अंजाम दिया। इस घटना के बाद मंगलवार को सुलेपेट में विरोध प्रदर्शन हुआ, जहां सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने हाथ में तख्ती लेकर और नारे लगाते हुए आरोपी को मृत्युदंड देने की मांग की। बड़ी संख्या में स्कूली लड़कियों ने भी सड़क पर धरना देकर प्रदर्शन किया, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हुई।
विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर गांव में स्कूल बंद रहे, जबकि पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक इआडा मार्टिन मारबानियांग गांव में डेरा डाले हुए हैं।