फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sexual harassment of college student in Odisha, case turn in new direction after victim statement 

ओडिशा में दोहराया गया 'निर्भयाकांड', पीड़ित छात्रा ने बस चालक को बताया मुख्य आरोपी

Sat, 28 Sep 2019 03:49 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भवानीपटना/भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भवानीपटना/भुवनेश्वर Published by: देव कश्यप Updated Sat, 28 Sep 2019 03:49 AM IST
विज्ञापन
Sexual harassment of college student in Odisha, case turn in new direction after victim statement 
प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली में 2012 में हुए निर्भयाकांड की दर्दनाक तस्वीर एक बार फिर ओडिशा में देखने को मिली। कॉलेज की एक छात्रा से ओडिशा के कालाहांडी जिले में करीब दो हफ्ते पहले सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़ित छात्रा ने शुक्रवार को दिए बयान में मुख्य आरोपी के तौर पर बस चालक का नाम लिया है। इसके बाद पुलिस नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


22 वर्षीय पीड़िता के साथ 14 सितंबर को जूनागढ़ के समीप जंगल में कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में दो दिन पहले पुलिस ने में एक किशोर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया था। इस वारदात के वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने को लेकर तीन अन्य भी पकड़े गए हैं।
विज्ञापन


पीड़िता ने दावा किया कि इस घटना से पहले उसके परिचित एक बस चालक ने उसे अपनी बाइक पर लिफ्ट दी और सबसे पहले उसी ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि, वैसे तो नौ लोग गिरफ्तार किये गये हैं, लेकिन बस चालक उनमें नहीं है। वह मुख्य आरोपी है। वह मुझसे दुष्कर्म करने वाला पहला व्यक्ति था और पुलिस को उसे तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बस चालक को गिरफ्तार नहीं किये जाने पर आत्महत्या कर लेने की धमकी दी। कालाहांडी के पुलिस अधीक्षक बी गंगाधर ने कहा कि, पीड़िता के ताजा बयान को दर्ज करने के लिए एक पुलिस दल भेजा गया है, क्योंकि उसने पहले बस चालक का नाम नहीं लिया था। पीड़िता कोकसारा इलाके की है और एक निजी नर्सिंग कॉलेज की छात्रा है।


उन्होंने कहा कि संभव है कि वह पहले नाम लेना भूल गयी हो क्योंकि वह सामूहिक दुष्कर्म के बाद गहरे सदमे में थी। उन्होंने कहा, नए सिरे से जांच की जा रही है और अब पीड़िता पुलिस को जो बयान देगी, उसके आधार पर उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed