फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sexual harassment case registered against senior official of Thiruvananthapuram airport

तिरुवनंतपुरम: एयरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

Mon, 17 Jan 2022 03:52 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, तिरुवनंतपुरम।
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 17 Jan 2022 03:52 AM IST
सार

पुलिस ने को बताया कि शिकायत के मुताबिक, घटना चार जनवरी की है। हमारे पास उनके खिलाफ कुछ सुबूत हैं। जांच जारी है। हालांकि, आरोपी यहां अपने आवास पर नहीं है और उसका फोन भी बंद है।

विज्ञापन
Sexual harassment case registered against senior official of Thiruvananthapuram airport
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

अडानी समूह द्वारा परिचालित तिरुवनंतपुरम हवाईअड्डे पर तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद कंपनी ने उसे निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


थुंबा पुलिस थाने ने शनिवार को मुख्य हवाईअड्डा अधिकारी (सीएओ) मधुसूदन राव के खिलाफ उनके अधीन काम करने वाली महिला कर्मचारी की शिकायत के आधार पर राव के खिलाफ धारा-376 (दुष्कर्म) सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने को बताया कि शिकायत के मुताबिक, घटना चार जनवरी की है। हमारे पास उनके खिलाफ कुछ सुबूत हैं। जांच जारी है। हालांकि, आरोपी यहां अपने आवास पर नहीं है और उसका फोन भी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार आरोपी ने पीड़िता को अपने अपार्टमेंट में बुलाया था और उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। इस बीच हवाईअड्डे के प्रवक्ता ने बयान जारी कर पुष्टि की कि उनके कर्मचारी से यौन उत्पीड़न की शिकायत मिली है।


उन्होंने कहा कि कंपनी की ऐसे व्यवहार के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति है। हमने इस शिकायत को बहुत गंभीरता से लेते हुए आरोपी कर्मचारी को तत्काल सेवा से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed