{"_id":"634cb22ba2fe3036711fcdd9","slug":"sextortion-cases-increased-more-than-1400-cases-in-pune-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pune: सेक्सटॉर्शन के केस बढ़े, पुणे में इस साल 1400 से ज्यादा मामले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pune: सेक्सटॉर्शन के केस बढ़े, पुणे में इस साल 1400 से ज्यादा मामले
Mon, 17 Oct 2022 07:08 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, पुणे।
एजेंसी, पुणे।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 17 Oct 2022 07:08 AM IST
सार
जैसे-जैसे सेक्सटॉर्शन के मामले बढ़ रहे हैं, साइबर पुलिस लोगों को किसी भी अजनबी महिला के साथ इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर चैट करने के लिए आगाह कर रही है।
विज्ञापन
सेक्सटॉर्शन (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुणे के दत्तावाड़ी में 19 वर्षीय छात्र को ऑनलाइन जालसाजों ने ब्लैकमेल किया। उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर 4,500 रुपये भी वसूल लिए। जब छात्र जालसाजों का दबाव नहीं झेल पाया तो आखिरकार 28 सितंबर को अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। ऐसा ही मामला धनकवाड़ी इलाके में सामने आया, जहां साइबर अपराधियों ने 22 वर्षीय छात्र को पैसे न देने पर उसके आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उसने भी मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन
ये सेक्सटॉर्शन के मामलों की बढ़ती सूची के कुछ उदाहरण हैं, जिनमें छिपे हुए साइबर अपराधी अपने फायदे के लिए लगातार बढ़ते सोशल मीडिया स्पेस का इस्तेमाल कर रहे हैं। जैसे-जैसे इसके मामले बढ़ रहे हैं, साइबर पुलिस लोगों को किसी भी अजनबी महिला के साथ इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर चैट करने के लिए आगाह कर रही है। पुणे पुलिस स्टेशन में साइबर इंस्पेक्टर मीनल पाटिल ने कहा कि जनवरी 2022 से अब तक पुणे में कुल 1,445 मामले सामने आए हैं, जिनमें पीड़ितों ने यौन शोषण और ब्लैकमेल करने की शिकायत की है। कुछ मामलों में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पाटिल के मुताबिक, सभी मामलों में पुरुष पीड़ित हैं, जिनमें छात्र से लेकर वृद्ध तक शामिल हैं। बकौल पाटिल, साइबर अपराधी किसी महिला के जरिये व्यक्ति को चैट पर फंसाते हैं। संदेशों का आदान-प्रदान करने और दोस्ती गहरी हो जाने पर महिला वीडियो कॉल करती है। इसके बाद महिला पुरुष की आपत्तिजनक फोटो या वीडियो ले लेती है और फिर शुरू होता है ब्लैकमेल करने का दौर।
विज्ञापन
रहना हाेगा सचेत...पाटिल का कहना है कि सचेत रहकर ही ऐसे मामलों से बचा जा सकता है। साथ ही जितना संभव हो अपने मोबाइल नंबर को अनावश्यक लोगों से साझा करने से बचें।