{"_id":"57f97ce04f1c1b6d53270af3","slug":"sewapuri-country-s-first-digital-block","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेवापुरी बना देश का पहला डिजिटल ब्लॉक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सेवापुरी बना देश का पहला डिजिटल ब्लॉक
ब्यूरो/अमर उजाला, सेवापुरी (वाराणसी)
Updated Sun, 09 Oct 2016 04:40 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान की सफलता का गवाह बने सेवापुरी ब्लॉक के दो गांव गजेपुर और सिरिहरा। शनिवार को रेल एवं संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने ब्लॉक मुख्यालय पर इन दोनों गांवों की वाईफाई और हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा का लोकार्पण किया। साथ ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ग्रामीणों से बातचीत भी की।
विज्ञापन
संचार राज्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया के तहत सेवापुरी ब्लॉक को प्रथम चरण में चयनित किया गया था। यह ब्लॉक देश का पहला डिजिटल ब्लॉक हो गया। उन्होंने गजेपुर और सिरिहरा की तरह सभी गांवों में दिसंबर तक आप्टिकल फाइबर केबिल बिछाकर हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा और पंचायत भवनों को वाईफाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
कहा कि इससे गांवों में संचार क्रांति आएगी और विकास के नए रास्ते खुलेंगे। कहा कि अब गांव के युवक भी घर बैठे शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा, कृषि समेत हर क्षेत्र की देश-दुनिया की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि देश की ढाई लाख ग्राम पंचायतों को 2018 तक इंटरनेट से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। सिन्हा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों तक केंद्र सरकार की सारी योजनाएं अमेठी और रायबरेली तक सीमित रह जाती थीं लेकिन हमारी सरकार पूरे देश में विकास कर रही रही है।
विज्ञापन
बेटियों को पढ़ाओ, गांवों को स्वच्छ बनाओ
मनोज सिन्हा
- फोटो : twitter
रेल राज्य मंत्री ने सेवापुरी रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की घोषणा की। कहा कि तत्काल यह व्यवस्था लागू कराई जाएगी। इस दौरान लोगों ने सोनबरसा रेलवे क्रासिंग को 24 घंटे खोलने के लिए उन्हें पत्रक सौंपा। समारोह में बीएसएनएल बोर्ड के निदेशक आरके मित्तल, दूरसंचार के मुख्य महाप्रबंधक टीएन शुक्ला, बीएसएनल के मुख्य महाप्रबंधक एससी कौशल, दूरसंचार प्रबंधक केपी सिंह, भाजपा एमएलसी चेतनारायण सिंह, अजय सिंह मुन्ना, विवेक मिश्र, आरबी सिंह, तूफानी सिंह आदि मौजूद रहे।
जक्खिनी गांव में आयोजित कार्यक्रम में मनोज सिन्हा ने कहा कि बेटी पढ़ाओ और गांवों को स्वच्छ बनाओ, तभी सही मायने में हमारे समाज का विकास हो पाएगा। उन्होंने राजातालाब स्टेशन को आधुनिक सुविधाएं विकसित करने और इसी महीने वाराणसी-इलाहाबाद रेल लाइन के दोहरीकरण का काम शुरू कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि सब्जी उत्पादन का प्रमुख क्षेत्र है। इसलिए तीन माह के अंदर यहां रेलवे की ओर से कोल्डस्टोरेज के स्थापना का काम शुरू हो जाएगा और और यह डेढ़ साल के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।
अपना दल के राष्ट्रीय महामंत्री नीलरतन सिंह पटेल, भाजपा के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, विभूति नारायण राय, सुनीता सिंह, कमला राजभर ने भी संबोधित किया। सर्वेश्वरनारायण सिंह और राजातालाब मंडल अध्यक्ष प्रेम पाठक ने मंत्री को सम्मानित किया। इस दौरान राधेमोहन सिंह, रामाश्रय सिंह, सुरेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, अमरेश्वर नारायण नारायण पटेल और मणि सिंह आदि शामिल थे।