{"_id":"6336f6362b285526941f0076","slug":"several-pfi-members-travelled-to-isis-strongholds-to-join-jihad-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"PFI: अधिकारियों ने कहा- जिहाद में शामिल होने के लिए आईएसआईएस के गढ़ों में गए पीएफआई के सदस्य","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PFI: अधिकारियों ने कहा- जिहाद में शामिल होने के लिए आईएसआईएस के गढ़ों में गए पीएफआई के सदस्य
Fri, 30 Sep 2022 07:29 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 30 Sep 2022 07:29 PM IST
सार
अधिकारियों ने कहा कि खाड़ी से लौटा हमजा केरल के युवकों को आईएसआईएस में भर्ती करने का मास्टरमाइंड था। हमजा ने अपनी योजनाओं को अंजाम देने के लिए पीएफआई के उन समर्थकों से दोस्ती की जो पहले से ही राष्ट्र विरोधी या सत्ता विरोधी भावनाओं को पैदा कर रहे थे।
विज्ञापन
pfi
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्यों ने जिहाद में शामिल होने से पहले सुरक्षा जाल से बचने के लिए एक लंबा घुमावदार रास्ता अपनाया था। अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने पहले सऊदी अरब, तुर्की जैसे देशों में शरण ली और फिर सीरिया में प्रवेश किया।
विज्ञापन
सरकार ने मंगलवार पीएफआई पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाया है। उस पर कथित रूप से आईएसआईएस जैसे वैश्विक आतंकी संगठनों के साथ संपर्क रखने और देश में सांप्रदायिक नफरत फैलाने की कोशिश का आरोप है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा तैयार किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, कुछ ऐसे मामले थे जिनमें विदेशी धरती पर युवकों को मारा गया या गिरफ्तार किया गया। बाद में उन्हें भारत डिपोर्ट किया गया था।
विज्ञापन
केरल पुलिस को 2017 में सूचना मिली थी कि कुछ मुस्लिम युवक सीरिया चले गए हैं और कुछ आईएसआईएस से हाथ मिलाने की योजना बना रहे हैं। मामले के अधिकांश आरोपी पीएफआई के सदस्य थे।
अधिकारियों ने कहा कि खाड़ी से लौटा हमजा केरल के युवकों को आईएसआईएस में भर्ती करने का मास्टरमाइंड था। हमजा ने अपनी योजनाओं को अंजाम देने के लिए पीएफआई के उन समर्थकों से दोस्ती की जो पहले से ही राष्ट्र विरोधी या सत्ता विरोधी भावनाओं को पैदा कर रहे थे।
पीएफआई के संभागीय अध्यक्ष मोहम्मद समीर उर्फ अबू सफवान ने कथित तौर पर भारत से निकलने की योजना बनाई और आईएसआईएस में शामिल होने के लिए कई देशों में शरण लेने के बाद सीरिया में प्रवेश किया। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रक्रिया में आरोपी सऊदी अरब, मलेशिया और तुर्की गया और उसने सीरिया में जिहाद में शामिल होने के लिए आखिर तक इंतजार किया।
बाद में जिहाद में भाग लेने के दौरान दोनों पीएफआई नेता अब्दुल मनाफ उर्फ अबू फातिमांद, मोहम्मद समीर उर्फ सफवान सीरिया में मारे गए। जांच आगे बढ़ने पर मास्टरमाइंड समेत पांच लोगों को केरल की पुलिस ने आईएसआईएस में शामिल होने से पहले ही गिरफ्तार किया।
केरल पुलिस ने आईएसआईएस का समर्थन करने वाले 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इस मामले में कथित मास्टरमाइंड हमजा एक कट्टर सलाफी समर्थक था जो आईएसआईएस और तालिबान के समर्थन में प्रचार करता था।