{"_id":"68b063e87a251499b00abe6a","slug":"several-killed-in-truck-autorickshaw-collision-in-rajura-tehsil-of-maharashtra-s-chandrapur-district-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में दर्दनाक हादसा, ट्रक-ऑटो की टक्कर में छह की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में दर्दनाक हादसा, ट्रक-ऑटो की टक्कर में छह की मौत
Thu, 28 Aug 2025 07:43 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: राहुल कुमार
Updated Thu, 28 Aug 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट सांकेतिक फोटो
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के राजुरा तहसील में शुक्रवार को एक ट्रक और ऑटो रिक्शा की आमने-सामने टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह हादसा राजुरा क्षेत्र में हुआ, जहां ऑटो रिक्शा में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले की राजुरा तहसील में एक ट्रक और ऑटोरिक्शा की टक्कर में तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह घटना राजुरा-गढ़चंदूर रोड पर कपनगांव के पास शाम करीब 4 बजे हुई, जिसमें दो लोग घायल भी हुए हैं।
सात यात्रियों को लेकर ऑटोरिक्शा राजुरा से पचगांव जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। राजुरा पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब ऑटोरिक्शा कपनगांव के पास पहुंचा, तो विपरीत दिशा से आ रहा एक ट्रक उससे टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पूरा ऑटोरिक्शा आगे से चकनाचूर हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया। उनमें से तीन की पहले ही मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि तीन घायलों को चंद्रपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान वर्षा मांडले (41), तनु पिंपलकर (18), ताराबाई पपुलवार (60), रवींद्र बोबड़े (48), शंकर पिपेरे (50) और ऑटोरिक्शा चालक प्रकाश मेश्राम (50) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है, लेकिन उसका चालक फरार है। उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।