फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Several killed in fire at hand glove factory in Chhatrapati Sambhajinagar Maharashtra

Maharashtra: छत्रपति संभाजीनगर की फैक्ट्री में लगी आग, झुलसने से छह लोगों की मौत

Sun, 31 Dec 2023 10:05 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 31 Dec 2023 10:05 AM IST
सार

फैक्ट्री में काम करने वाले एक मजदूर का कहना है कि जब आग लगी तब अंदर 10-15 कर्मचारी मौजूद थे, जो सो रहे थे। आग की लपटें देख मजदूरों में हड़बड़ी मच गई। कुछ लोग वहां से भागने सफल हुए तो वहीं कुछ लोग अंदर ही फंसे रह गए। 

विज्ञापन
Several killed in fire at hand glove factory in Chhatrapati Sambhajinagar Maharashtra
छत्रपति संभाजीनगर की एक फैक्ट्री में लगी आग। - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर की एक फैक्ट्री में देर रात आग लग गई थी। आग में झुलसने के कारण छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आग की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए थे। आग पर काबू पा लिया गया है और शवों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। 

विज्ञापन

 



पुलिस कमिश्नर मनोज लोहिया ने बताया कि लेदर और कॉटन के दस्ताने बनाने वाली कंपनी सन शाइन में आग लग गई थी। घटना की सूचना सबसे पहले देर रात 1:15 बजे कंट्रोल रूम में मिली। जानकारी मिलते ही एसीपी तुरंत मौके पर पहुंचे। दमकल की गाड़ियों ने साढ़े तीन बजे तक आग पर काबू पा लिया था। उन्होंने आगे कहा कि जांच पूरी होने के बाद आगे की जानकारी सामने आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1.15 बजे मिली आग लगने की सूचना
इससे पहले, अग्निशमन विभाग के अधिकारी मोहन मुंगसे ने बताया कि फैक्ट्री जिले के वालुज एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित है, जो दस्ताने बनाने का काम करती है। सुबह करीब 1.15 बजे हमें आग की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचे तो आग पूरी फैक्ट्री में फैल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि अंदर पांच लोग फंसे हुए हैं। अधिकारी फैक्ट्री के अदंर पहुंचे लेकिन तब तक सभी लोग दम तोड़ चुके थे। हमने छह शव बरामद किए हैं। 


10-15 कर्मचारी फैक्ट्री में सो रहे थे
फैक्ट्री में काम करने वाले एक मजदूर का कहना है कि जब आग लगी तब अंदर 10-15 कर्मचारी मौजूद थे, जो सो रहे थे। आग की लपटें देख मजदूरों में हड़बड़ी मच गई। कुछ लोग वहां से भागने सफल हुए तो वहीं कुछ लोग अंदर ही फंसे रह गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed