फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   several killed after bus collides with lorry in Kadapa Andhra Pradesh road accident

Road Accident: आंध्र प्रदेश के कडपा में भीषण हादसा, बस और लॉरी में टक्कर से छह लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

Sun, 23 Jul 2023 01:12 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कडपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कडपा Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 23 Jul 2023 01:12 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि चेन्नई की ओर जा रही सड़क परिवहन निगम की बस कडपा जिले में एक लॉरी से टकरा गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन
several killed after bus collides with lorry in Kadapa Andhra Pradesh road accident
Kadapa accident - फोटो : ANI

विस्तार

आंध्र प्रदेश के कडपा जिले में शनिवार को एक बस के लॉरी से टकरा जाने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें छह यात्रियों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सड़क परिवहन निगम की बस कडपा जिले में चेन्नई की ओर जा रही एक लॉरी से टकरा गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरटीसी बस में यात्रा कर रहे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब तिरुपति से आ रही आरटीसी बस चेन्नई की ओर जा रही एक लॉरी से टकरा गई। उन्होंने कहा कि 20 से अधिक घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बालासोर ट्रेन हादसा: एम्स भुवनेश्वर में रखे 41 शवों की अब तक नहीं हुई पहचान
वहीं, ओडिशा के बालासोर जिले में दो जून को हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना में मृत 41 लोगों के शवों की अब भी पहचान नहीं हो पाई है। इन शवों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भुवनेश्वर में रखा गया है। एम्स के निदेशक डॉ. (प्रोफेसर) आशुतोष विश्वास ने कहा कि हमारे पास 41 लावारिस शव हैं। लोग आ रहे हैं और हम डीएनए नमूनों के मिलान के बाद शव सौंप रहे हैं। उन्होंने कहा कि शवों को सौंपने की प्रक्रिया दावेदारों के आने तक जारी रहेगी। बालासोर तिहरे ट्रेन हादसे में 295 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed