{"_id":"6657e10cade010026d07b816","slug":"several-injured-in-firecracker-explosion-during-puri-jagannath-festivities-latest-news-update-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firecracker Explosion: पुरी के जगन्नाथ उत्सव में हादसे में घायलों का खर्च उठाएगी सरकार, सीएम पटनायक का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Firecracker Explosion: पुरी के जगन्नाथ उत्सव में हादसे में घायलों का खर्च उठाएगी सरकार, सीएम पटनायक का एलान
Thu, 30 May 2024 07:44 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी (ओडिशा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी (ओडिशा)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 30 May 2024 07:44 AM IST
सार
पटनायक ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि पुरी नरेंद्र पूल के पास हुई दुर्घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ। मुख्य प्रशासनिक सचिव और जिला प्रशासन को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने और व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Puri
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ के चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों के ढेर में विस्फोट होने से एक नाबालिग समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 32 अन्य लोग घायल हो गए। इस बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख जताया और कहा कि उन्होंने अपने मुख्य प्रशासनिक सचिव और जिला प्रशासन को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री राहत कोष से घायलों का खर्च भी वहन करेगी।
विज्ञापन
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात को यह हादसा उस समय हुआ, जब सैकड़ों लोग अनुष्ठान देखने के लिए नरेंद्र पुष्करिणी के तट पर एकत्र हुए थे। उन्होंने बताया कि एक लड़के ने कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य लोगों की भुवनेश्वर के निजी अस्पतालों में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सुबह-सुबह घायल लोगों से मिलने के लिए यहां एक निजी अस्पताल पहुंचे। पटनायक ने अस्पताल के चिकित्सकों से बात की और मरीजों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि घायल लोगों को पुरी, भुवनेश्वर और कटक के विभिन्न निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राज्य सरकार दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों के इलाज का खर्च उठा रही है।
विज्ञापन
नवीन पटनायक ने जताया दुख
पटनायक ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि पुरी नरेंद्र पूल के पास हुई दुर्घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ। मुख्य प्रशासनिक सचिव और जिला प्रशासन को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने और व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। घायलों के सभी चिकित्सा खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किए जाएंगे। सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
धर्मेंद्र प्रधान ने भी घटना पर दुख जताया
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी घटना पर दुख जताया। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि पुरी चंदन यात्रा के दौरान नरेंद्र पुष्करिणी देवीघाट पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर सुनकर मुझे दुख हुआ है। भगवान से मेरी विनती है कि जिन लोगों का इलाज चल रहा है, वे जल्द स्वस्थ होकर घर लौटें।
ऐसे हुआ हादसा
इससे पहले पुलिस ने बताया कि सैकड़ों लोग नरेंद्र पुष्करिणी जलाशय के किनारे अनुष्ठान देखने के लिए इकट्ठे हुए थे। इस दौरान, भक्तों का एक समूह पटाखे जलाकर जश्न मना रहा था। अचानक जलते हुए पटाखों की एक चिंगारी पटाखों के ढेर पर जा गिरी, जिससे विस्फोट हो गया। पुलिस ने आगे बताया कि जलते हुए पटाखे वहां आए लोगों पर गिरे। इससे अफरा-तफरी मच गई। उनमें से कुछ ने खुद को बचाने के लिए जलाशय में छलांग लगा दी।