फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Several flights cancelled from Delhi Airport today IndiGo air india and other airlines hindi news updates

Delhi Weather: खराब मौसम के कारण मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट से 131 उड़ानें रद्द, कम दृश्यता से संचालन प्रभावित

Tue, 16 Dec 2025 07:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 16 Dec 2025 07:48 PM IST
सार

Delhi Weather: देश की राजधानी में खराब मौसम के कारण हवाई सेवाओं का संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली हवाई अड्डे से कम दृश्यता के कारण कुल 131 उड़ानें रद्द हुई हैं। इसमें 52 प्रस्थान करने वाली और 79 आगमन वाली उड़ानें शामिल हैं।

विज्ञापन
Several flights cancelled from Delhi Airport today IndiGo air india and other airlines hindi news updates
दिल्ली एयरपोर्ट से आज सैकड़ों उड़ानें रद्द - फोटो : ANI

विस्तार

घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर हवाई उड़ानें बुरी तरह प्रभावित रहीं। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) के एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के चलते अब तक कुल 131 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। अधिकारी के अनुसार, इनमें 52 उड़ानें प्रस्थान और 79 उड़ानें आगमन की थीं। उत्तर भारत में सर्दियों के मौसम में घना कोहरा आम बात है, जिसका सबसे ज्यादा असर राजधानी दिल्ली पर पड़ता है। दिल्ली एयर इंडिया का प्रमुख हब भी है, इसलिए यहां की बाधाओं का असर पूरे देश के उड़ान नेटवर्क पर पड़ता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - NIA: आतंकवाद से जुड़े मामलों का तेजी से होगा निस्तारण, सभी राज्य और UT में बनाई जाएगी NIA की विशेष अदालत
विज्ञापन


10 दिसंबर से 10 फरवरी आधिकारिक फॉग विंडो घोषित
नागर विमानन नियामक डीजीसीएम ने इस साल सर्दियों के लिए 10 दिसंबर से 10 फरवरी तक के समय को आधिकारिक फॉग विंडो घोषित किया है। इस दौरान कोहरे की वजह से उड़ानों में देरी और रद्द होने की संभावना अधिक रहती है। इसी बीच, मौसम की मार से जूझ रही एयरलाइन इंडिगो ने भी बताया कि उसने मंगलवार को अपने पूरे नेटवर्क में 113 उड़ानें रद्द कीं। इसके अलावा, दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण बुधवार को भी 42 उड़ानें संचालित नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


'यात्रियों की असुविधा कम करने के लिए किए जा रहे बदलाव'
इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि सर्दियों में उत्तर भारत में सुबह के समय कोहरा छा जाता है, जिससे कभी-कभी उड़ानों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। एयरलाइन ने यह भी बताया कि उसकी टीमें हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और जहां संभव हो, यात्रियों की असुविधा कम करने के लिए जमीन पर जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। कोहरे के दौरान उड़ान संचालन के लिए कैटेगरी-III मानकों का पालन जरूरी होता है। इसके तहत एयरलाइंस को ऐसे पायलट और क्रू तैनात करने होते हैं, जिन्हें कम दृश्यता में उड़ान भरने और लैंडिंग का विशेष प्रशिक्षण मिला हो, साथ ही ऐसे विमान इस्तेमाल करने होते हैं जो इन मानकों के अनुरूप हों।


खराब मौसम के चलते दिल्ली एयरपोर्ट से रद्द की गई उड़ानों की सूची



   

खराब मौसम के कारण इंडिगो की रद्द हुईं उड़ानें-


खराब मौसम के कारण इंडिगो की रद्द हुईं उड़ानें-


दिल्ली हवाई अड्डे ने जारी की एडवाइजरी

इस बीच, दिल्ली हवाई अड्डे ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन सामान्य रूप से जारी है। हालांकि, कुछ प्रस्थान और आगमन (की उड़ानें) अभी भी प्रभावित हो सकती हैं। चिंता न करें, यात्रियों की मदद और जरूरी सहयोग के लिए हमारे ग्राउंड स्टाफ सभी टर्मिनल पर उपलब्ध हैं। कृपया अपनी उड़ान से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए अपनी एयरलाइन के संपर्क में बने रहें।

यह भी पढ़ें - BMC Polls: 'मुंबई को मिलेगा मराठी मेयर', बोले भाजपा नेता आशीष शेलार; बीएमसी चुनाव को लेकर किया ये बड़ा दावा

क्या है CAT- III प्रणाली?
कैटेगरी-III ए प्रणाली के तहत विमान 200 मीटर रनवे विजिबिलिटी में उतर सकता है। जबकि CAT-III बी के जरिए 50 मीटर से भी कम दृश्यता में सुरक्षित लैंडिंग संभव होती है। सर्दी बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में कोहरे का असर और गहराने की आशंका है, ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरलाइन से उड़ान की स्थिति की जानकारी लेकर ही एयरपोर्ट पहुंचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed