West Bengal: बंगाल के जलपाईगुड़ी में विसर्जन के दौरान अचानक आई बाढ़, आठ लोगों की मौत, कई लापता
यह घटना बुधवार शाम के वक्त हुई जब विसर्जन समारोह में शामिल होने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग माल नदी के किनारे जमा हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में विजयादशमी के दिन देवी दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विजयदशमी के अवसर पर जलपाईगुड़ी जिले के माल नदी में देवी दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान अचानक आई बाढ़ में कम से कम आठ लोगों की डूबने से मौत हो गई है जबकि कई अन्य लापता हैं।
यह घटना बुधवार शाम के वक्त हुई जब विसर्जन समारोह में शामिल होने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग माल नदी के किनारे जमा हो गए। जलपाईगुड़ी की जिलाधिकारी मौमिता गोदरा ने पीटीआई से कहा कि अचानक आई बाढ़ में लोग बह गए। अब तक आठ शव निकाले जा चुके हैं और हमने करीब 50 लोगों को सुरक्षित निकाला है।’’ उन्होंने कहा कि खोज और बचाव अभियान जारी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में जुटा हुआ है।
Extremely tragic incident reported in Jalpaiguri district where several people washed away by sudden flash flood in MAl river during Durga idol immersion tonight. Seven dead and many missing so far. pic.twitter.com/7AvJVbQYNZ
विज्ञापन विज्ञापन— Anupam Mishra (@Anupammishra777) October 5, 2022