फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai 17 new FIRs registered on BJPs Jan Ashirwad Yatra so far 36 cases in violation of Corona guidelines

मुंबई : भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर दर्ज हुईं 17 नई एफआईआर , कोरोना गाइडलाइंस के उल्लंघन में अब तक 36 मुकदमे

Thu, 19 Aug 2021 10:51 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कुमार संभव Updated Thu, 19 Aug 2021 10:51 PM IST
सार

भाजपा की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा पर मुंबई में अबतक 36 मुकदमें दर्ज हो चुके हैं। मुंबई पुलिस ने आज 17 नए मुकदमे दर्ज किए। आरोप है कि इस यात्रा के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Mumbai 17 new FIRs registered on BJPs Jan Ashirwad Yatra so far 36 cases in violation of Corona guidelines
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : PTI

विस्तार

सरकार योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए भाजपा की ओर से निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा पर 17 नए मुकदमे और दर्ज हो गए हैं। कोरोना गाइडलाइंस के उल्लंघन के आरोप में अब तक इस यात्रा के चलते 36 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। 

विज्ञापन

इससे पहले बुधवार (18 अगस्त) को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कोरोना नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया था, जिसके बाद चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसके बाद गुरुवार (19 अगस्त) को भी राज्य के सात अलग-अलग थानों में केस दर्ज किए गए थे। 
विज्ञापन


यह है नया घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक, जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कोरोना नियमों के उल्लंघन के आरोप में महाराष्ट्र के अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज हो रही हैं। 20 अगस्त को भी इस यात्रा पर मुकदमे दर्ज हुए और कुल संख्या 19 हो गई। इसके बाद आज भी 17 नए मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री निकाल रहे हैं यात्रा
भाजपा की ओर से निकाली जा रही इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री भी शामिल हो रहे हैं। देश भर में इस यात्रा का उद्देश्य लोगों से भाजपा सरकार के कामों के लिए आशीर्वाद लेना और मोदी सरकार की उलब्धियां जनता तक पहुंचाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed