{"_id":"66963fe7344de2ce400a9fa2","slug":"seven-persons-feared-killed-in-landslide-in-karnataka-s-uttara-kannada-district-news-in-hindi-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: उत्तर कन्नड़ जिले में भूस्खलन के चलते सात लोगों के मारे जाने की आशंका, एक ही परिवार के पांच सदस्य","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: उत्तर कन्नड़ जिले में भूस्खलन के चलते सात लोगों के मारे जाने की आशंका, एक ही परिवार के पांच सदस्य
Tue, 16 Jul 2024 03:10 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Tue, 16 Jul 2024 03:10 PM IST
सार
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 66 पर सड़क किनारे एक छोटी सी दुकान चलाने वाले परिवार के सदस्यों के कीचड़ और मिट्टी में दबे होने की आशंका है।
विज्ञापन
भूस्खलन
- फोटो : अमर उजाला (प्रतिकात्मक तस्वीर)
विस्तार
कर्नाटक के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनने और भूस्खलन होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब उत्तर कन्नड़ जिले के शिरूर में मंगलवार को भीषण भूस्खलन हुआ। इसमें एक ही परिवार के पांच सदस्य सहित सात लोगों के मारे जाने की आशंका है।
विज्ञापन
कीचड़ और मिट्टी में दबे होने की आशंका
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 66 पर सड़क किनारे एक छोटी सी दुकान चलाने वाले परिवार के सदस्यों के कीचड़ और मिट्टी में दबे होने की आशंका है। शुरुआती जानकारी के आधार पर सूत्रों ने यह भी बताया कि भूस्खलन के कारण एक गैस टैंकर पास की गंगावली नदी में जा गिरा। वहीं, घटना के समय दुकान पर कथित तौर पर चाय पी रहे वाहन का चालक और क्लीनर लापता हैं।
विज्ञापन
10-15 लोगों के गंगावली नदी में गिरने की संभावना
पुलिस अधिकारी ने कहा कि बचाव कार्य चल रहा है। करवार के विधायक सतीश सैल ने विधानसभा में मुद्दा उठाते हुए कहा कि उन्हें मिली रिपोर्ट के अनुसार भूस्खलन के बाद 10-15 लोगों के गंगावली नदी में गिर जाने की संभावना है। वहीं, राजस्व मंत्री कृष्ण बायरे गौड़ा ने सदन को बताया कि उन्होंने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है और वह बाद में इस बारे में कुछ कहेंगे।
विज्ञापन