Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Seven persons dead, over 15 injured in separate road accidents in Odisha

Odisha: ओडिशा में अलग-अलग सड़क हादसों में सात की मौत, 15 से अधिक घायल

Sun, 04 Jan 2026 10:52 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भुवनेश्वर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भुवनेश्वर। Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 04 Jan 2026 10:52 PM IST
सार

ओडिशा के विभिन्न जिलों में सड़क हादसों में सात लोगों की मौत और 15 से अधिक लोग घायल हुए। वहीं ढेंकनाल में अवैध पत्थर खदान में चट्टान गिरने से दो मजदूरों की जान गई। खदान सील कर जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन
Seven persons dead, over 15 injured in separate road accidents in Odisha
भीषण सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा के कई जिलों में रविवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए।   ढेंकनाल जिले में एक अवैध पत्थर खदान में चट्टान गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


संबलपुर जिले के धनुपाली थाना क्षेत्र में एनएच-55 पर एक कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने बुर्ला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


वहीं सोनपुर जिले के बिनिका इलाके में एक अन्य हादसे में एक परिवार के दो सदस्यों की जान चली गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस बाइक पर दोनों सवार थे, वह एक वैन से टकरा गई। अनगुल जिले के बनारपाल थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंजाम जिले के दिगापहांडी थाना क्षेत्र के झटिपिटिया में रविवार को एक मिनीबस और वैन की आमने-सामने की टक्कर में 15 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इसके अलावा, शनिवार रात गजपति जिले के उदयगिरी थाना क्षेत्र के महेंद्रगढ़ के पास एक पुल से बाइक के करीब 25 फीट नीचे गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

ढेंकनाल में अवैध पत्थर खदान में चट्टान गिरने से 2 मजदूरों की मौत, खदान सील
ढेंकनाल जिले में एक अवैध पत्थर खदान में चट्टान गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यह दुखद हादसा शनिवार शाम को हुआ। उस समय मजदूर मोटंगा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास स्थित खदान में ड्रिलिंग और पत्थर निकालने के काम में लगे थे।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, ओडीआरएएफ और डॉग स्क्वायड की टीमों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। ढेंकनाल के कलेक्टर आशीष ईश्वर पाटिल और पुलिस अधीक्षक अभिनव सोनकर ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य की निगरानी की। कलेक्टर ने बताया कि अब तक दो शव बरामद किए गए हैं। इनमें से एक मृतक बालासोर का था, जबकि दूसरा क्योंझर या मयूरभंज जिले का रहने वाला था। अभी उनकी पहचान पुख्ता नहीं हो सकी है।


जांच में सामने आया है कि इस खदान में ब्लास्टिंग की अनुमति सितंबर में ही खत्म हो गई थी। वहीं, खदान की लीज अवधि भी दिसंबर 2025 में समाप्त हो चुकी थी। कलेक्टर पाटिल ने स्पष्ट किया कि लीज खत्म होने के बाद भी अवैध रूप से खनन जारी रखने के लिए पट्टाधारक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खदान को सील कर दिया गया है और वहां पुलिस बल तैनात है। विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए जांच और मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed