{"_id":"6091b1f80eb80032276b2b0c","slug":"seven-people-killed-due-to-lack-of-oxygen-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट: कर्नाटक में ऑक्सीजन की कमी से सात लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना संकट: कर्नाटक में ऑक्सीजन की कमी से सात लोगों की मौत
Wed, 05 May 2021 02:14 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बंगलूरू।
एजेंसी, बंगलूरू।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 05 May 2021 02:14 AM IST
सार
- कलबुर्गी के अस्पताल में चार और बेलगावी में तीन मरीजों की मौत हुई है
विज्ञापन
ऑक्सीजन का संकट
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में कुछ हिस्सों में मंगलवार को ऑक्सीजन का संकट गहरा गया। इसके कारण कलबुर्गी और बेलगावी के सरकार अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से सात लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक कलबुर्गी के अस्पताल में चार और बेलगावी में तीन मरीजों की मौत हुई है। गौरतलब है कि इससे पहले चामराजनगर में दो दिनों में ऑक्सीजन की कमी से 24 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
उधर, कलबुर्गी जिले के प्रभारी मंत्री मुरुगेश निरानी ने ऑक्सीजन की कमी के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि जिन लोगों की मौत हुई है, उन कोरोना मरीजों की हालत बेहद खराब थी।
विज्ञापन
वहीं ऑक्सीजन संकट को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपने मंत्री जगदीश शेट्टार को ऑक्सीजन की आपूर्ति और केंद्र से तालमेल करने की जिम्मेदारी सौंपी है।