फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Seven people died after a car fell into a canal in Odisha Sambalpur district

ओडिशा : संबलपुर में कार के नहर में गिरने से 7 की मौत, 2 घायल, पढ़ें अन्य अहम खबरें

Sat, 01 Apr 2023 06:50 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संबलपुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 01 Apr 2023 06:50 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार, मार्ग में अचानक सामने आए किसी वाहन को बचाने की हड़बड़ी में कार नहर में गिर गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Seven people died after a car fell into a canal in Odisha Sambalpur district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : इंटरनेट

विस्तार

संबलपुर जिले में शुक्रवार की रात करीब दो बजे एक कार के नहर में गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई और सभी पुरुष थे। घटना के समय कार में 14 लोग मौजूद थे। वे एक शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, मार्ग में अचानक सामने आए किसी वाहन को बचाने की हड़बड़ी में कार नहर में गिर गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जान गंवाने वालों की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन


भारी व यात्री वाहनों के लिए फिटनेस जांच अवधि बढ़ी
सरकार ने भारी व यात्री वाहनों के लिए पंजीकृत ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) के माध्यम से अनिवार्य फिटनेस परीक्षण की तिथि 18 महीने बढ़ाकर 1 अक्टूबर, 2024 कर दी है।
विज्ञापन

सड़क परिवहन मंत्रालय ने कहा था कि 1 अप्रैल, 2023 से एटीएस के माध्यम से भारी माल वाहनों व भारी यात्री मोटर वाहनों के लिए फिटनेस परीक्षण अनिवार्य होगा। इससे पहले, मध्यम माल वाहनों, मध्यम यात्री मोटर वाहनों व हल्के मोटर वाहनों के मामले में परीक्षण एक जून, 2024 से जरूरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार...एआई चैटबॉट पर युवक की हत्या का लगा आरोप
कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से होने वाले खतरे को लेकर दुनियाभर में एक लंबी बहस चल रही है। कई लोग इसे मानव जाति के अस्तित्व के लिए खतरनाक मान रहे हैं। इस बीच पहली बार एआई पर हत्या का आरोप है। बेल्जियम में एक महिला ने आरोप लगाया है, एआई चैटबॉट की वजह से पति की मौत हुई है। महिला ने दावा किया है, 'एलिजा' नाम के चैटबॉट की वजह से उनके पति के मन में आत्महत्या के विचार आए थे। बेल्जियम के शख्स को दो साल पहले जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंता होनी शुरू हुई थी।


पीएम मोदी ने की पोप फ्रांसिस के जल्द स्वस्थ होने की कामना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। कुछ समय से सांस संबंधी दिक्कत के बाद पोप को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा, पोप फ्रांसिस के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बता दें कि पोप फ्रांसिस शुक्रवार को अस्पताल से लौट आए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed