{"_id":"60535f842c40fb1fc33e05b5","slug":"seven-passengers-deboarded-from-flights-for-flouting-covid19-norms","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पड़ी भारी: कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर विमान से उतारे गए सात यात्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लापरवाही पड़ी भारी: कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर विमान से उतारे गए सात यात्री
Thu, 18 Mar 2021 07:49 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 18 Mar 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
कोरोना वायरस से संबंधित नियमों का पालन न करने पर एलायंस एयर, इंडिगो और एयर एशिया ने अभी तक सात यात्रियों को विमान से उतारा है। यह जानकारी डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) के अधिकारियों ने गुरुवार को दी। डीजीसीए ने पिछले सप्ताह जारी एक बयान में कहा था कि जो यात्री कोविड-19 नियमों का पालन नहीं करेंगे या विमान के अंदर उचित तरीके से मास्क नहीं पहनेंगे, उन्हें विमान से उतार दिया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोरोना संबंधी नियम न मानने वाले दो हवाई यात्रियों को एयर एशिया इंडिया ने विमान से उतारा। ये यात्री सोमवार को गोवा से मुंबई जा रहे एक विमान में बीच की सीटों पर बैठे थे और पीपीई किट पहनने से इनकार कर रहे थे। वहीं, इंडिगो ने नियमों का पालन नहीं करने वाले दो यात्रियों को पिछले तीन दिनों में सुरक्षा अधिकारियों को सौंपा है। वहीं, दो यात्रियों को एलायंस एयर की जम्मू-दिल्ली उड़ान से उतारा गया है।
विज्ञापन
यह सुनिश्चित करने के लिए कि विमान के अंदर कोरोना संबंधी नियमों का पालन हो रहा है या नहीं, डीजीसीए ने एयरलाइंस को अचानक जांच करने का निर्देश भी दिया है। सूत्रों के अनुसार अगर एयरलाइंस विमान के अंदर नियमों का पालन सुनिश्चित नहीं करा पाती हैं, तो उन पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। साथ ही, यदि कोई व्यक्ति बार-बार चेतावनी के बावजूद नहीं मानता है तो उसके साथ 'अनियंत्रित यात्री' जैसा व्यवहार किया जाएगा।
विज्ञापन