फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Seven officers suspended in VIP treatment case to actor Darshan in jail Minister said this is serious

Darshan Case: दर्शन को विशेष सुविधा देने के मामले में सरकार सख्त; सात जेल अधिकारी निलंबित, अधीक्षक का तबादला

Mon, 26 Aug 2024 01:11 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: बशु जैन Updated Mon, 26 Aug 2024 01:11 PM IST
सार

रेणुकास्वामी हत्याकांड मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा की परप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल के अंदर सिगरेट पीते फोटो वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Seven officers suspended in VIP treatment case to actor Darshan in jail Minister said  this is serious
दर्शन थुगुदीपा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कन्नड़ फिल्म अभिनेता दर्शन थुगुदीपा की जेल में सिगरेट पीते तस्वीर वायरल होने के बाद कर्नाटक सरकार ने कार्रवाई की है। गृहमंत्री जी परमेश्वर ने मामले में सात जेल अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही केंद्रीय जेल के अधीक्षक का तबादला किया गया है। 

विज्ञापन


रेणुकास्वामी हत्याकांड मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा की परप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल के अंदर सिगरेट पीते फोटो वायरल हो रही है। इस वायरल तस्वीर को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने बताया कि मामले में सात जेल अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इसमें जेलर शरण बसप्पा अमिंगद, प्रभु एस खंडेलवाल, सहायक जेलर एलएस कुप्पेस्वामी, श्रीकांत तलवार, हेड वार्डर वेंकप्पा, संपत कुमार, वार्डर के बासप्पा शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही मैनें पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया। जिन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक टीम भेजी। जांच में मंत्री दर्शन को विशेष सुविधा मुहैया कराने में निलंबित अधिकारियों की संलिप्तता की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर चूक है। इसे दोहराया नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शन को दूसरी जेल में ट्रांसफर करने के निर्देश: सीएम
अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को केंद्रीय जेल में सुविधाएं मिलने को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को दर्शन और अन्य को तुरंत अलग-अलग जेलों में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। साथ ही जेल का दौरा करने और मामले पर पूरी रिपोर्ट देने के लिए कहा। 

मृतक रेणुकास्वामी के पिता ने की जांच की मांग
हालांकि, वायरल तस्वीर पर बवाल मच चुका है। मृतक रेणुकास्वामी के पिता काशीनाथ एस शिवनागौद्रू ने इसकी जांच करने और इसके पीछे के लोगों को सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा, 'ऐसी बातों से यह भावना पैदा हो रही है कि सीबीआई जांच होनी चाहिए। तस्वीर देखकर मुझे आश्चर्य हो रहा है कि वह (दर्शन) अन्य लोगों के साथ हाथ में सिगरेट लिए हुए हैं और कॉफी पी रहे हैं। हमें संदेह हो रहा है कि वह जेल में हैं या नहीं। जेल को जेल ही रहना चाहिए, कुछ और नहीं बनना चाहिए।'


क्या है मामला
अभिनेता दर्शन थुगुदीपा और अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा और अन्य को  8 जून को चित्रदुर्ग के रेणुकास्वामी नामक व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। कथित तौर पर उसका अपहरण  कर लिया गया था और उसे प्रताड़ित कर मार दिया गया। अभिनेता पर आरोप है कि रेणुकास्वामी की हत्या के समय दर्शन वहां मौजूद थे। वहीं, अभिनेत्री पर आरोप है कि उन्होंने दर्शन को रेणुकास्वामी को दंडित करने के लिए उकसाया था। अभिनेता के प्रशंसक 33 वर्षीय रेणुकास्वामी ने गौड़ा को अश्लील संदेश भेजे थे, जिससे दर्शन नाराज हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed