{"_id":"57e82e2d4f1c1bb723573f62","slug":"seven-boys-drown-in-pond-in-madhya-pradeshs","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: एमपी के गुना में 7 किशोरों की तालाब में डूबने से मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दर्दनाक हादसा: एमपी के गुना में 7 किशोरों की तालाब में डूबने से मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Sep 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के गुना में 7 लड़कों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। मीडिया खबरों के मुताबिक घटना लालूआतोरा इलाके की है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक लड़के गुना से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित तालाब में नहाने गए थे, जहां गहरे पानी में जाने से वे डूब गए।
विज्ञापन
इस सनसनीखेज मामले का पता तब चला जब एक लड़के की लाश शाम के वक्त तालाब में देखी गई। कुछ और लड़कों के कपड़े भी देखे जाने पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन की तो बाकी लड़को की लाशें भी बरामद हुई। घटना से इलाके में हड़कंप मचा है। लोग सहमे हुए हैं। पुलिस ने शवों की पहचान कर ली है और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
गुना से सांसद और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मृतकों के घरवालों के वित्तीय सहायता देने की बात कही है।