फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Seven accused arrested for torturing three people in Karnataka

Karnataka: तीन लोगों को प्रताड़ित करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार, गुप्तांग पर दिया था बिजली का झटका

Sat, 11 May 2024 10:02 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 11 May 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
Seven accused arrested for torturing three people in Karnataka
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कर्नाटक पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी इमरान पटेल, मोहम्मद मतीन, रमेश डोड्डामानी और सागर कोली ने अपने साथियों के साथ मिलकर सेकेंड-हैंड कार डीलर रमेश मादीवाला, समीरुद्दीन और अब्दुल रहमान को खूब मारा। आरोपियों ने उन्हें प्रताड़ित किया और उनके गुप्तांग पर बिजली के झटके दिए। पीड़ितों को एक वाहन की डिलीवरी में कथित तौर पर देरी के लिए प्रताड़ित किया गया था।

विज्ञापन

प्रताड़ना से जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़ें

दोस्तों ने दी रूह कंपा देने वाली यातनाएं
इससे पहले, कानपुर में नाबालिग छात्र को मामूली सी बात पर प्रताड़ित किया गया था। कानुपर के काकादेव में पीड़िता को उसके ही दो दोस्तों ने नौ साथियों के साथ मिलकर सात दिन तक अलग-अलग कमरों में बंद रखकर खूब मारा। उन्होंने किशोर को निर्वस्त्र करके चमड़े के पट्टे से पीटा और गैस लाइटर से तपाया। उन्होंने किशोर के गुप्तांग में रस्सी बांधकर ईंट लटका दी थी। पुलिस ने मामले मे छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पकड़े गए युवकों की मानें तो नाबालिग ने ऑनलाइन गेम खेलने के लिए उन लोगों से 20 हजार रुपये लिए थे। कहा था कि जीतने के बाद साढ़े तीन लाख रुपये देगा। गेम हार जाने के बाद नाबालिग रुपये नहीं लौटा पाया। इसी खुन्नस में आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

50 साल की महिला को बिजली से खंभे से बांधकर जमकर पीटा
इसके अलावा, कर्नाटक के अरेमल्लापुर गांव में महिलाओं के एक समूह ने 50 साल की एक महिला को खंभे से बांधकर खूब पीटा था। आरोप है कि महिला का बेटा उनकी लड़की को अपने साथ भगा ले गया था। पुलिस ने बताया कि घटना 30 अप्रैल की है। तीन महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed