फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   50 year old woman tied to electric pole beaten alleges son elopes with girl in Karnataka

कर्नाटक: 50 साल की महिला को बिजली से खंभे से बांधकर जमकर पीटा, पीड़ित के बेटे पर युवती को भगाने का आरोप

Sat, 04 May 2024 05:30 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 04 May 2024 05:30 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि कुरुबा समुदाय के हनुमव्वा मेडलेरी का बेटा मंजूनाथ पिछले दो वर्षों से गांव की एक लड़की से प्रेम करता था। युवती मराठा समुदाय की थी। प्रेम प्रसंग की जानकारी, जब युवती के परिजनों को लगी तो दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हो गया था।

विज्ञापन
50 year old woman tied to electric pole beaten alleges son elopes with girl in Karnataka
पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कर्नाटक के अरेमल्लापुर गांव में महिलाओं के एक समूह ने 50 साल की एक महिला को बिजली के खंभे से बांधकर जमकर मारपीट की। आरोप है कि महिला का बेटा उनकी लड़की को अपने साथ भगा ले गया है। पुलिस ने बताया कि घटना 30 अप्रैल की है। तीन महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

युवती की शादी की जानकारी मिली तो अपने साथ भगा ले गया युवक  
पुलिस ने बताया कि कुरुबा समुदाय के हनुमव्वा मेडलेरी का बेटा मंजूनाथ पिछले दो वर्षों से गांव की एक लड़की से प्रेम करता था। युवती मराठा समुदाय की थी। प्रेम प्रसंग की जानकारी, जब युवती के परिजनों को लगी तो दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद मंजूनाथ गांव छोड़कर चला गया और अपनी बहन के साथ उसके घर पर रहने लगा। इस बीच, युवती का परिवार उसकी शादी की तैयारी करने लगे। मंजूनाथ पिछले सप्ताह गांव आया और युवती को साथ लेकर भाग गया। 

विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोपियों से महिला को छोड़ने के लिए कहा
पुलिस के अनुसार, लड़की के परिजन इस बात से आहत हो गए। उन्होंने युवक की मां को सड़क पर घसीटा और उसे रस्सी से बिजली के खंभे से बांध दिया। महिलाओं के समूह ने उस पर हमला किया। मारपीट में तीन पुरुषों भी शामिल थे। मारपीट की जानकारी मिलते ही ग्रामीण वहां इक्ट्ठा हो गए। उन्होंने मंजूनाथ की मां को छोड़ने के लिए आरोपी महिला-पुरुषों को नसीहत दी। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। हमने इलाज के लिए महिला को अस्पताल भिजवाया। पीड़ित महिला की शिकायक के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed