{"_id":"64b95a231c6027aa190680d3","slug":"setback-for-sharad-pawar-all-7-ncp-mlas-in-nagaland-to-support-ajit-pawar-latest-news-update-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: शरद पवार को बड़ा झटका, नगालैंड में सभी सात एनसीपी विधायकों ने अजित पवार को समर्थन पत्र भेजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: शरद पवार को बड़ा झटका, नगालैंड में सभी सात एनसीपी विधायकों ने अजित पवार को समर्थन पत्र भेजा
Thu, 20 Jul 2023 09:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 20 Jul 2023 09:30 PM IST
सार
इस महीने की शुरुआत में अजित पवार और आठ अन्य राकांपा विधायक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए थे। सरकार में अब शिंदे की शिवसेना, भाजपा और राकांपा शामिल है।
विज्ञापन
अजित पवार और शरद पवार।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के समर्थन वाले राष्ट्र्रवादी कांग्रेस पार्टी के गुट के लिए अच्छी खबर आई है। बताया जा रहा है कि नगालैंड के विधायकों ने उनके गुट को समर्थन देने का फैसला किया है। राकांपा की नागालैंड इकाई के अध्यक्ष वानथुंगो ओडुओ ने बताया कि नगालैंड में सभी सात एनसीपी विधायकों ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को समर्थन पत्र भेजा है। इसे शरद पवार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
विज्ञापन
इस महीने की शुरुआत में अजित पवार और आठ अन्य राकांपा विधायक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए थे। सरकार में अब शिंदे की शिवसेना, भाजपा और राकांपा शामिल है। इसके बाद ही शरद पवार की पार्टी दो फाड़ हो गई थी।
विज्ञापन
इससे पहले अजित की तरह ही शिंदे ने पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की पार्टी से करीब 40 विधायकों के साथ बगावत कर दी थी। इसके बाद उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर सरकार का गठन किया था। मामला चुनाव आयोग तक पहुंचा और पार्टी-चुनाव चिह्न शिंदे को मिला।
विज्ञापन
इससे पहले 2019 में शिवसेना ने भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस और एनसीपी के साथ महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी सरकार बनाई थी। इसके बाद पिछले साल एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद उद्धव की सरकार गिर गई और शिंदे के नेतृत्व में भाजपा समर्थित नई सरकार बनी।