{"_id":"636bb9c7ff8cf706ec2e2510","slug":"serving-people-is-my-priority-says-new-cji-begins-first-day-in-office-by-garlanding-mahatma-gandhi-statue","type":"story","status":"publish","title_hn":"CJI: सीजेआई चंद्रचूड़ बोले- लोगों की सेवा करना प्राथमिकता, अपने काम से सुनिश्चित करूंगा न्यायपालिका पर भरोसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CJI: सीजेआई चंद्रचूड़ बोले- लोगों की सेवा करना प्राथमिकता, अपने काम से सुनिश्चित करूंगा न्यायपालिका पर भरोसा
Wed, 09 Nov 2022 08:01 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 09 Nov 2022 08:01 PM IST
सार
न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, आम लोगों की सेवा करना मेरी प्राथमिकता है। मैं देश के सभी नागरिकों के लिए काम करूंगा। उन्होंने कहा कि भारतीय न्यायपालिका का नेतृत्व करना एक 'महान अवसर' और 'जिम्मेदारी' है।
विज्ञापन
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के नए मुख्य न्यायाधीश डी.वाई.चंद्रचूड़ ने बुधवार को अपने पहले दिन की शुरूआत सुप्रीम कोर्ट परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके की। इस दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के लोगों की सेवा करना उनकी प्राथमिकता है। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने यह भी कहा कि वे अपने काम के जरिए न्यायपालिका में लोगों का भरोसा सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि वह टेक्नोलॉजी, रजिस्ट्री, न्यायिक सुधारों समेत हर पहलू में नागरिकों का ख्याल रखेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में उन्हें देश के 50वें सीजेआई के रूप में शपथ दिलाई गई। शपथ लेने के तुरंत बाद न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ अपनी पत्नी के साथ सर्वोच्च न्यायालय पहुंचे।
विज्ञापन
नए सीजेआई ने जूते उतारकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद हाथ जोड़कर लोगों का अभिवानदन स्वीकार किया। इसके बाद परिसर में कुछ देर टहलते हुए पत्रकारों से बातचीत की। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, आम लोगों की सेवा करना मेरी प्राथमिकता है। मैं देश के सभी नागरिकों के लिए काम करूंगा। उन्होंने कहा कि भारतीय न्यायपालिका का नेतृत्व करना एक 'महान अवसर' और 'जिम्मेदारी' है।
विज्ञापन
उनसे जब सवाल किया गया कि वह न्यायपालिका में लोगों का विश्वास कैसे सुनिश्चित करेंगे, तो उन्होंने जवाब में कहा, मैं न केवल शब्दों के माध्यम से बल्कि, अपने काम के जरिए नागरिकों का विश्वास सुनिश्चित करूंगा। इसके बाद न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ अपनी पत्नी के साथ शीर्ष अदालत में अपने कक्ष में अंदर गए और वहां राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को नमन किया।
न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई के लिए दोपहर करीब 12.10 बजे सीजेआई कोर्ट रूप में दाखिल हुए। इस दौरान उन्होंने बार के सदस्यों से कहा कि वह इतने लंबे समय तक उन्हें प्रतीक्षा में रखने के लिए क्षमा चाहते हैं। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, मैं इसे सभी के लिए एक 'नो-स्ट्रेस कोर्ट' बनाने की कोशिश करूंगा।
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता सहित सभी वकीलों ने सीजेआई को उनके अगले दो साल के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।