फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Septuagenarian AIADMK worker ends life over poor health condition of CM

जयललिता की बामारी से दुखी पार्टी कार्यकर्ता ने की खुदकुशी

Sat, 15 Oct 2016 09:35 AM IST
एजेंसी/ कोयंबटूर
एजेंसी/ कोयंबटूर Updated Sat, 15 Oct 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
Septuagenarian AIADMK worker ends life over poor health condition of CM
- फोटो : PTI
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के लंबे समय से बीमार होने से दुखी अन्नाद्रमुक के एक कार्यकर्ता ने बृहस्पतिवार को खुदकुशी कर ली। उधर, द्रमुक अध्यक्ष और तमिलनाडु के पूर्व सीएम एम. करुणानिधि की पत्नी रजती अम्माल बृहस्पतिवार की रात जयललिता को देखने के लिए अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने यहां जया के करीबी सहयोगी शशिकला से मुलाकात की और मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की। अम्माल ने जया के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 
विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि  त्रिपुर जिले का रहने वाला 70 वर्षीय वेलायप्पन 22 सितंबर को जयललिता के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से काफी दुखी था। वह त्रिपुर में अन्नाद्रमुक का पूर्व शहर सचिव था। बृहस्पतिवार को वह समाचार पत्रों में जया के स्वास्थ्य के बारे में छपी खबरों को पढ़कर काफी व्यथित हो गया और शोलायूर स्थित अपने घर में जहर खा लिया। उसे तत्काल त्रिपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे कोयंबटूर के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


इस बीच, केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथाला शुक्रवार को जयललिता को देखने अपोलो अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत कर जया के स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की। अस्पताल से बाहर आने पर कांग्रेस नेता चेन्नीथाला ने कहा कि अस्पताल के चेयरमैन ने उन्हें बताया कि जया के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जया के बारे में अफवाह फैलाने पर दो बैंक कर्मी गिरफ्तार

Septuagenarian AIADMK worker ends life over poor health condition of CM
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के स्वास्थ्य के बारे में अफवाह फैलाने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को दो बैंक कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। इन्हें अन्नाद्रमुक की महिला कार्यकर्ता सुनीता देवी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार सुनीता 7 अक्तूबर को थोंडामुतुर स्थित एक बैंक में गई थीं। वहां बैंक के दो कर्मचारी सुरेश और रमेश उनसे जयललिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मांगने लगे। जब उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया तो दोनों ने जया के स्वास्थ्य के बारे में गलत बातें कहीं। इसके बाद सुनीता बैंक से लौट गईं और घटना की जानकारी पार्टी के सहयोगियों को दी। 

बृहस्पतिवार को अन्नाद्रमुक के कुछ कार्यकर्ता सुनीता के साथ बैंक पहुंचे और दोनों से उनकी टिप्पणी के लिए स्पष्टीकरण मांगने लगे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इस पर सुनीता पुलिस के पास पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर सुरेश और रमेश को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed