फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   September 6 big and important news all updates will get on amar ujala

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Fri, 06 Sep 2019 07:26 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 06 Sep 2019 07:26 AM IST
विज्ञापन
September 6 big and important news all updates will get on amar ujala
6 SEP Top News - फोटो : Amar Ujala

हर रोज हमारी आंखों के सामने से और जेहन से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी। 

विज्ञापन


आज आधी रात बाद चांद पर कदम रखेगा भारत, 70 बच्चों संग लाइव देखेंगे पीएम मोदी, ऐसे होगी लैंडिंग
दो दिन से चंद्रमा के चारों ओर 35 किमी की ऊंचाई पर मंडरा रहा भारत का चंद्रयान-2 छह और सात सितंबर की दरमियानी रात चंद्रमा की सतह पर कदम रखेगा। 1471 किलो के लैंडर ‘विक्रम’ की सॉफ्ट लैंडिंग सफल रही तो भारत ऐसा करने वाले दुनिया के चार देशों में शामिल हो जाएगा। चंद्रमा पर अब तक अमेरिका, रूस और चीन ही अपने यान उतार सके हैं।
विज्ञापन


यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


चिन्मयानंद प्रकरणः दो दिन बाद लौटेगा छात्रा का परिवार, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा और उसका परिवार सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद अभी दिल्ली से वापस नहीं लौटा है। कोर्ट ने छात्रा व उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के आदेश दिए हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर


महंगाई का एक और झटका, दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी गाय का दूध दो रुपये महंगा
मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में गाय के दूध की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है। अब एक लीटर का पैकेट44 रुपये में मिलेगा। आधा लीटर का पैकेट 23 रुपये में मिलेगा। बढ़ी दरें शुक्रवार से लागू हो गईं। अन्य दूध के दामों में वृद्धि नहीं हुई है। कंपनी का कहना है कि पिछले दो तीन महीने से उसे कच्चे दूध के लिए 2.50 से 3 रुपये अधिक चुकाने पड़ रहे हैं। 

यहां पढ़ें पूरी खबर

जेएनयू: मतदान आज, प्रेसिडेंशियल डिबेट में छाया रहा अनुच्छेद 370 और एनआरसी का मुद्दा
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)  में छात्रसंघ चुनाव में आज मतदान होगा। इससे पहले बुधवार रात प्रेजीडेंशियल डिबेट में अध्यक्ष पद के पांच उम्मीदवारों ने अपनी उपलब्धियां गिनवाते हुए मतदाताओं से वोट मांगे। मतदान शुक्रवार सुबह नौ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा, जबकि देर शाम मतगणना शुरू हो जाएगी।

यहां पढ़ें पूरी खबर

तीन तलाक कानून ने बनाया आरिफ मोहम्मद खान के लिए राजभवन का रास्ता, आज लेंगे शपथ
मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक-2017 ने केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के लिए राजभवन का रास्ता बनाया। आरिफ मोहम्मद खान त्रिवेन्द्रम पहुंच चुके हैं और आज राज्यपाल के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। समय का चक्र देखिए कि तीन तलाक की कुप्रथा रोकने के लिए संसद ने 2019 में मंजूरी दे दी, राष्ट्रपति ने विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिया और इसके कुछ ही सप्ताह बाद उन्हें केरल का राज्यपाल बनाए जाने की घोषणा हो गई।

यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed