फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sent obscene pictures of woman to husband and relative accused arrested from Bengal maharashtra News in hindi

Maharashtra: पति-रिश्तेदारों को भेजी महिला की अश्लील तस्वीरें, आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

Sat, 22 Jul 2023 03:46 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 22 Jul 2023 03:46 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि महिला का पति कालबादेवी इलाके में दुकान चलाता है। 12 मई को व्हाट्सएप पर महिला की अश्लील फोटो भेजी गई थी, जिसके साथ छेड़छाड़ की गई थी। आरोपी ने फोटो के प्रचार-प्रसार रोकने के लिए महिला से 14,400 रुपये की मांग की।

विज्ञापन
Sent obscene pictures of woman to husband and relative accused arrested from Bengal maharashtra News in hindi
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : फाइल

विस्तार

मुंबई पुलिस ने कहा कि 31 साल के व्यक्ति को पश्चिम बंगाल से युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर आरोप है कि उसने एक महिला की अश्लील तस्वीरें उसके पति को व्हाट्सएप पर भेज दिया था। इसके अलावा आरोपी ने महिला से पैसों की मांग की, जिससे वह उन तस्वीरों को अन्य जानकारों को नहीं भेजेगा। मुंबई की एलटी मार्ग पुलिस थाने की एक टीम ने भारत-बांग्लादेश सीमा के बनगांव से आरोपी अब्दुल रहमान हसनूर मंडल को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि महिला का पति कालबादेवी इलाके में दुकान चलाता है। 12 मई को व्हाट्सएप पर महिला की अश्लील फोटो भेजी गई थी, जिसके साथ छेड़छाड़ की गई थी। आरोपी ने फोटो के प्रचार-प्रसार रोकने के लिए महिला से 14,400 रुपये की मांग की। आरोपी ने अश्लील फोटो महिला के एक रिश्तेदार और उसके एक दोस्त की बेटी को भी भेजा था। 

विज्ञापन

बैंक कर्मचारी बनकर की ऑनलाइन ठगी
नागपुर में एक व्यक्ति ने बैंक कर्मचारी बनकर ऑनलाइन धोखाधड़ी में 9.66 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने बताया कि 19 जुलाई को सतीश दीक्षित को एक फोन आया। सामने वाले व्यक्ति ने खुद को निजी बैंक का कर्मचारी बताया। युवक ने कहा कि वह खाताधारकों को साइबर धोखाधड़ी से बचाने के लिए काम कर रहा है। पीड़ित को झांसे में लेकर आरोपी ने डेबिट कार्ड सहित अन्य जानकारियां ले ली और इससे पीड़ित के बैंक खाते से 9.66 रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed