{"_id":"63231e94537290053c16f394","slug":"sensex-falls-412-points-to-close-at-5934-nifty-declines-rupee-falls-against-us-dollar-gold-silver-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market Close: सेंसेक्स ने 413 अंक टूटकर 60000 से नीचे फिसला, निफ्टी में भी गिरावट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Share Market Close: सेंसेक्स ने 413 अंक टूटकर 60000 से नीचे फिसला, निफ्टी में भी गिरावट
Thu, 15 Sep 2022 10:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 15 Sep 2022 10:36 PM IST
सार
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में मजबूती के साथ खुला। यह 60,676.12 अंक तक गया। शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद यह 412.96 अंक लुढ़ककर 59,934.01 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
मुंबई की बीएसई बिल्डिंग
- फोटो : PTI
विस्तार
घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा। बताया जा रहा है कि सेंसेक्स 413 अंक टूटकर 60,000 अंक से नीचे आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 126.35 अंक की गिरावट के साथ 17,877.40 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
दरअसल, बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में मजबूती के साथ खुला। यह 60,676.12 अंक तक गया। शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद यह 412.96 अंक लुढ़ककर 59,934.01 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक 3.13 फीसदी की गिरावट हुई।
विज्ञापन
रुपया 79.73 प्रति डॉलर पर
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 21 पैसे की गिरावट के साथ 79.73 (अस्थाई) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपया डॉलर के मुकाबले 79.53 पर खुला। दिन के कारोबार में यह 79.44 और 79.73 के दायरे में घूमने के बाद अंत में डॉलर के मुकाबले 21 पैसे की गिरावट के साथ 79.73 पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 79.52 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
सोना 303 रुपये टूटा, चांदी मजबूत
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 303 रुपये के नुकसान के साथ 50,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में भी सोने की हाजिर कीमत गिरावट के साथ 1,689 डॉलर प्रति औंस रह गई, जो बुधवार को 1,695 डॉलर प्रति औंस थी। राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की हाजिर कीमत 27 रुपये बढ़कर 57,457 रुपये प्रति किग्रा हो गया। बुधवार को यह 57,430 रुपये प्रति किग्रा थी।