फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Senior Naxal leader Narmada Akka dies in Mumbai hospital

महाराष्ट्र: कुख्यात नक्सली नेता नर्मदा अक्का की मुंबई के अस्पताल में निधन, कैंसर से थी पीड़ित

Thu, 21 Apr 2022 12:49 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 21 Apr 2022 12:49 AM IST
सार

नर्मदा अक्का वर्ष 2019 में गढ़चिरौली में पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले में भी कथित तौर पर शामिल रही थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, नर्मदा एक्का (63) के चार साल पहले कैंसर से ग्रसित होने का पता चला था और नौ अप्रैल को मुंबई के उपनगर बांद्रा में एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
Senior Naxal leader Narmada Akka dies in Mumbai hospital
वरिष्ठ नक्सली नेता नर्मदा अक्का का निधन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र और अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों में दर्जनों आपराधिक मामलों का सामना करने वाली वरिष्ठ नक्सली नेता उप्पुगंती निर्मला कुमारी उर्फ नर्मदा अक्का की मुंबई के एक सरकारी अस्पताल में कैंसर से मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अक्का वर्ष 2019 में गढ़चिरौली में पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले में भी कथित तौर पर शामिल रही थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, नर्मदा एक्का (63) के चार साल पहले कैंसर से ग्रसित होने का पता चला था और नौ अप्रैल को मुंबई के उपनगर बांद्रा में एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। हालांकि इस संबंध में गृह विभाग की ओर से शुरुआत में कोई जानकारी नहीं दी गई, लेकिन नर्मदा अक्का की मौत के चलते नक्सलियों ने 25 अप्रैल को बंद की अपील की है। बंद को लेकर गढ़चिरौली इलाके में नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाए हैं। नतीजतन बुधवार को नर्मदा अक्का की मौत की आधिकारिक घोषणा की गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दंडकारण्य विशेष क्षेत्रीय समिति की सदस्य रही अक्का को 11 जून, 2019 को उनके पति किरण उर्फ सुधाकर के साथ गढ़चिरौली नक्सल हमले में उनकी कथित भूमिका के लिए पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसमें 15 पुलिसकर्मी और एक नागरिक की जान चली गई थी। यह दंपति मूल रूप से आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले का रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि नर्मदा अक्का महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़, अल्लापाली, एटापल्ली, अहेरी, धनोरा, धामरांचा, फरसाल और कसनसुर क्षेत्रों में सक्रिय थी। उन्होंने कहा कि हत्या, आगजनी, घात और मुठभेड़ सहित गढ़चिरौली में 65 से अधिक अपराधों में वह शामिल थी और उन्हें अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों में भी कई आपराधिक मामलों का सामना करना पड़ा था।

अधिकारी ने कहा कि 1980 में माओवादी आंदोलन में शामिल होने वाली नर्मदा अक्का नक्सल विचारधारा फैलाने, ठेकेदारों से फिरौती वसूलने और बारूदी सुरंगों का इस्तेमाल कर पुलिसकर्मियों की हत्या में भी शामिल थी।


नक्सलियों की विशेष क्षेत्रीय समिति की सदस्य रही नर्मदा अक्का डीकेएएमएस की प्रभारी थी। गढ़चिरौली जिले के ज्यादातर नक्सली नर्मदा अक्का के नेतृत्व में काम कर रहे थे। अत्याधुनिक हथियार चलाने में महारत प्राप्त नर्मदा अक्का एके-47 रायफल का इस्तेमाल करती थी। नक्सल आंदोलन में शामिल होने के बाद नर्मदा ने नक्सली किरण कुमार से शादी की थी। वह नक्सली पत्रिका 'प्रभात' की संपादक थी। महाराष्ट्र सरकार ने उन पर 25 लाख रुपये का इनाम रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed