फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Senior Leader of Congress Sushil Kumar Shinde compared PM Modi to Hitler

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने हिटलर से की पीएम मोदी की तुलना

Fri, 11 Jan 2019 03:14 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Gaurav Pandey Updated Fri, 11 Jan 2019 03:14 AM IST
विज्ञापन
Senior Leader of Congress Sushil Kumar Shinde compared PM Modi to Hitler
सुशील कुमार शिंदे (फाइल फोटो)

महाराष्ट्र पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने पीएम मोदी की तुलना जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर से की है। उन्होंने कहा कि मोदी तानाशाह की तरह बर्ताव करते हैं। शिंदे ने कहा कि मोदी की जनसभा के दौरान सोलापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस ने निर्ममता से पिटाई की जबकि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना एक अधिकार है।

विज्ञापन


मालूम हो कि सोलापुर में पीएम मोदी की रैली के पहले विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस की यूथ और स्टूडेंट विंग के कार्यकर्ताओं की पुलिस ने जमकर पिटाई की थी। इसके अलावा मोदी ने अगस्ता वैस्टलैंड चॉपर घोटाले को लेकर राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा था। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शिंदे ने मुंबई में कहा कि पीएम कैबिनेट की बैठक में भी एक तानाशाह की तरह बर्ताव करते हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या पीएम मोदी ने नोटबंदी या सीबीआई डायरेक्टर को बर्खास्त करने का फैसला लेने से पहले किसी से पूछा या सलाह ली। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बर्ताव को लेकर महिला आयोग की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नोटिस जारी किए जाने पर शिंदे ने कहा कि राहुल गांधी बेहद शालीन नेता हैं। वो हमेशा महिलाओं का सम्मान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed