{"_id":"5f7210c21d0112567f14f155","slug":"senior-ias-pd-vaghela-appointed-as-trai-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ नौकरशाह पी डी वाघेला ट्राई के चेयरमैन नियुक्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वरिष्ठ नौकरशाह पी डी वाघेला ट्राई के चेयरमैन नियुक्त
Mon, 28 Sep 2020 10:05 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
TRAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ नौकरशाह पी डी वाघेला को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
वाघेला गुजरात कैडर के 1986 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। फिलहाल वह फार्मास्युटिकल्स विभाग में सचिव हैं। आदेश में कहा गया है कि वाघेला की नियुक्ति तीन साल या 65 वर्ष की आयु तक के लिए की गई है। वाघेला बुधवार को सेवानिवृत्त होने वाले थे।
विज्ञापन
वह आर एस शर्मा का स्थान लेंगे। शर्मा का ट्राई में कार्यकाल बुधवार को पूरा हो रहा है। शर्मा को 2015 में तीन साल के लिए ट्राई का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। अगस्त, 2018 में उनका कार्यकाल 30 सितंबर, 2020 तक बढ़ाया गया था।
विज्ञापन