फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Senior Congress leader Shashi Tharoor says Discussions on Kerala CM candidature irrelevant at present

Kerala: 'CM पद की उम्मीदवारी पर चर्चा फिलहाल ठीक नहीं', कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व की सख्ती के बाद थरूर का बयान

Thu, 12 Jan 2023 05:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 12 Jan 2023 05:09 PM IST
सार

शशि थरूर ने कहा कि विधानसभा चुनाव तीन साल दूर हैं। पहले 2024 में लोकसभा चुनाव हैं। विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी और जनता तय करेगी कि क्या करना है। हालांकि बड़ा संकेत देते हुए उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक प्रतिनिधि के रूप में  हमें हर चीज के लिए तैयार रहना होगा। 

विज्ञापन
Senior Congress leader Shashi Tharoor says Discussions on Kerala CM candidature irrelevant at present
शशि थरूर - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को सीएम पद के लिए उनकी उम्मीदवारी पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में उनकी उम्मीदवारी को लेकर की जा रहीं चर्चाएं अप्रासंगिक हैं। थरूर ने कहा कि राज्य में तीन साल बाद विधानसभा चुनाव होना है और वर्तमान में केरल में एक मुख्यमंत्री और बहुमत के साथ चुनी गई सरकार है।

विज्ञापन


राज्य के प्रभावशाली धार्मिक और सामुदायिक नेताओं से मुलाकातों को लेकर कांग्रेस पार्टी के भीतर असंतोष की खबरों के बीच शशि थरूर ने यह भी साफ कर दिया है कि उन्होंने कभी भी राज्य के किसी भी धार्मिक नेता से मिलने के लिए इच्छा नहीं जताई थी। इस दौरान उन्होंने यह जरूर स्वीकार किया कि हाल ही में राज्य के कुछ धार्मिक और सामुदायिक नेताओं ने उनसे मुलाकात की है। जिन्होंने उनसे मुलाकात की, उन्होंने खुद फोन करके मुझसे मिलने की इच्छा जताई थी। 
विज्ञापन


क्या बोले शशि थरूर
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि 'मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मीडिया अब मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी के बारे में चर्चा क्यों कर रही हैं। मैंने शुरू से ही स्पष्ट कर दिया है कि इस तरह की चर्चा की फिलहाल कोई प्रासंगिकता नहीं है। आपको 2026 तक इंतजार करना होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव तीन साल दूर हैं। पहले 2024 में लोकसभा चुनाव हैं। विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी और जनता तय करेगी कि क्या करना है। हालांकि बड़ा संकेत देते हुए उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक प्रतिनिधि के रूप में  हमें हर चीज के लिए तैयार रहना होगा। हाल के दिनों में कुछ धार्मिक और समुदाय के नेताओं से मिलने के बारे में पार्टी के भीतर की आलोचनाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह हमेशा सभी के साथ अच्छे संबंध बनाए रखते हैं। जब कोई उनसे मिलने और बैठक के लिए आमंत्रित करेगा तो वह उसे ना नहीं कहेंगे।


कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने दी थी चेतावनी
दरअसल, कांग्रेस नेता का यह बयान तब आया है जब कांग्रस के शीर्ष नेतृत्व ने साफ किया है कि किसी भी सांसद के लिए अपनी उम्मीदवारी को लेकर बयान देना ठीक नहीं है। एआईसीसी केरल के प्रभारी महासचिव तारिक अनवर ने बुधवार को कहा था कि सांसदों के लिए अपनी उम्मीदवारी के बारे में बयान देना उचित नहीं है। कांग्रेस के पास अपने उम्मीदवारों को चुनने के लिए अपना संगठनात्मक तंत्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed