फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Senior Congress leader Pradnya Satav joins BJP in Maharashtra

महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका: एमएलसी प्रज्ञा सातव भाजपा में हुईं शामिल, कांग्रेस ने लगाया पार्टी तोड़ने का

Thu, 18 Dec 2025 06:32 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 18 Dec 2025 06:32 PM IST
विज्ञापन
Senior Congress leader Pradnya Satav joins BJP in Maharashtra
विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) प्रज्ञा सातव - फोटो : एक्स

महाराष्ट्र में कांग्रेस को गुरुवार को उस समय बड़ा झटका लगा, जब विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) प्रज्ञा सातव भाजपा में शामिल हो गई। एमएलसी प्रज्ञा सातव ने गुरुवार को महाराष्ट्र विधानमंडल के उच्च सदन से इस्तीफा दिया और भाजपा में शामिल हो गईं। सातव ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। स्थानीय निकाय चुनावों के बीच उनके इस्तीफे को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के हिंगोली जिले की निवासी प्रज्ञा सातव दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव सातव की पत्नी हैं, जिन्हें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का बेहद करीबी और भरोसेमंद माना जाता था। वह पहली बार 2021 में महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्य चुनी गई थीं। सातव के अलावा, सोलापुर के पूर्व एमएलए दिलीप माने ने भी भाजपा का दामन दामा।
विज्ञापन


इस बीच, कांग्रेस ने भाजपा पर लोकतंत्र का सम्मान न करने और पैसे और पदों का लालच देकर पार्टियों को तोड़ने का आरोप लगाया। पार्टी के वरिष्ठ नेता नाना पटोले ने नागपुर में पत्रकारों से कहा, भाजपा सत्ता के नशे में घमंडी हो गई है और लोकतांत्रिक नियमों का सम्मान नहीं करती। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस- मुक्त भारत की बात की थी, लेकिन उन्होंने कांग्रेस को भाजपा में शामिल कर लिया है। अगर हम सत्ता में आए तो यह भाजपा कुछ ही समय में खाली हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सातव के पार्टी छोड़ने के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें क्या लालच दिया गया होगा, यह समय आने पर साफ हो जाएगा, लेकिन जो हुआ वह गलत है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा कुछ नेताओं को पैसे और पदों का लालच दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed