फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Senior Advocate Fali S Nariman Eminent constitutional jurist Supreme Court passed away in Delhi news and updat

Fali S Nariman: भारत के प्रख्यात कानूनविद फली एस. नरीमन का 95 वर्ष की उम्र में निधन, दिल्ली में ली आखिरी सांस

Wed, 21 Feb 2024 02:23 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 21 Feb 2024 02:23 PM IST
सार

बॉम्बे हाईकोर्ट के बाद नरीमन ने 1972 से भारत की सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। वे मई 1972 में भारत के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल नियुक्त हुए थे। उन्हें पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। 

विज्ञापन
Senior Advocate Fali S Nariman Eminent constitutional jurist Supreme Court passed away in Delhi news and updat
फली एस. नरीमन। - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के जाने-माने कानूनविद और सुप्रीम कोर्ट के अनुभवी वरिष्ठ वकील फली एस नरीमन का बुधवार को 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली में आखिरी सांस ली। नरीमन का वकील के तौर पर 70 साल से ज्यादा का अनुभव रहा। 
विज्ञापन


नवंबर 1950 में फली एस नरीमन बॉम्बे हाईकोर्ट में वकील के तौर पर रजिस्टर हुए। उन्हें 1961 में वरिष्ठ वकील का दर्जा दिया गया था। बॉम्बे हाईकोर्ट के बाद नरीमन ने 1972 से भारत की सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। वे मई 1972 में भारत के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल नियुक्त हुए थे। 
विज्ञापन


नरीमन को जनवरी 1991 को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वहीं 2007 में उन्हें पद्म भूषण दिया गया। वरिष्ठ वकील के साथ वे 1991 से 2010 तक बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी रहे। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनका कद काफी ऊंचा रहा। नरीमन 1989 से 2005 तक इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स की अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता कोर्ट के उपाध्यक्ष भी रहे। वे 1995 से 1997 तक जेनेवा के कानूनविदों के अंतरराष्ट्रीय आयोग की एग्जीक्यूटिव कमेटी के अध्यक्ष भी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने शोक प्रकट किया
प्रधानमंत्री मोदी ने नरीमन के निधन पर शोक जताया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ”श्री फली नरीमन ने अपना पूरा जीवन आम नागरिकों को न्याय सुलभ कराने के लिए समर्पित कर दिया। उनके निधन से गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

चीफ जस्टिस बोले- नरीमन महान बुद्धिजीवी थे
भारत के चीफ जस्टिस (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने फली नरीमन के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह ‘‘एक महान बुद्धिजीवी थे।’’ प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी के उच्चतम न्यायालय में आज की कार्यवाही शुरू करने पर कहा, ‘‘श्रीमान अटॉर्नी जनरल, हम फली नरीमन के निधन पर शोक जताते हैं। वह एक महान बुद्धिजीवी थे।’’

खरगे-राहुल ने दुख जताया
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, ‘‘प्रख्यात न्यायविद्, वरिष्ठ अधिवक्ता और संवैधानिक नागरिक स्वतंत्रता के प्रबल समर्थक फली एस नरीमन का निधन कानूनी तंत्र के लिए एक बड़ी क्षति है। पद्म विभूषण से सम्मानित नरीमन की उनके सिद्धांतों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता दृढ़ और सराहनीय रही।" उन्होंने कहा, "उनके परिवार, दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।"

वहीं राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘फली नरीमन के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं। उनके निधन से विधि समुदाय में गहरा शून्य पैदा हो गया है। उनके योगदान ने न केवल ऐतिहासिक मामलों को आकार दिया है, बल्कि हमारे संविधान की पवित्रता और नागरिक स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए न्यायविदों की पीढ़ियों को भी प्रेरित किया है।" राहुल ने कहा, "न्याय और निष्पक्षता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उनकी अनुपस्थिति में भी हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी।"

अभिषेक मनु सिंघवी ने दी श्रद्धांजलि
फली नरीमन के निधन पर कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने एक्स पर पोस्ट भी किया। उन्होंने कहा, "यह एक युग का अंत है। एक दिग्गज जो हमेशा कानून और सार्वजनिक तौर पर लोगों के दिल और दिमाग में रहेगा। इसके ऊपर वह अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे। यह गुण उनके प्रतिभाशाली बेटे के पास भी है।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed