फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sengol issue amit shah said why congress hate indian tradition saivite mutt given to pandit nehru

Sengol: 'कांग्रेस, भारतीय परंपराओं से इतनी नफरत क्यों करती है?' सेंगोल विवाद पर भड़के गृहमंत्री अमित शाह

Fri, 26 May 2023 05:02 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 26 May 2023 05:02 PM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर दावा किया था कि इस बात का कोई दस्तावेजी सबूत नहीं है कि माउंटबेटन, सी राजगोपालाचारी और पंडित नेहरू ने सेंगोल को सत्ता हस्तांतरण का प्रतीक कहा था।

विज्ञापन
sengol issue amit shah said why congress hate indian tradition saivite mutt given to pandit nehru
अमित शाह और जयराम रमेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस का कहना है कि सेंगोल को सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के रूप में पंडित नेहरू को सौंपने का कोई दस्तावेजी सबूत नहीं है। अब कांग्रेस के इस दावे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तगड़ा पलटवार किया है। अमित शाह ने कहा कि देश के एक प्रतिष्ठित मठ ने पंडित नेहरू को सेंगोल दिया था और अब कांग्रेस उस मठ को ही फर्जी बता रही है! अमित शाह ने कांग्रेस पर भारतीय संस्कृति के अपमान का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


अमित शाह ने किया तगड़ा पलटवार
केंद्रीय गृहमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'अब कांग्रेस ने एक और शर्मनाक काम किया है। थिरुवदुथुरई अधीनम, जो शैव मत का एक पवित्र मठ है, उन्होंने खुद देश की स्वतंत्रता के वक्त सेंगोल की अहमियत के बारे में बताया था। कांग्रेस अब अधीनम मठ के इतिहास को ही फर्जी करार दे रही है! कांग्रेस को अपने व्यवहार पर विचार करना चाहिए।'
विज्ञापन


अमित शाह ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि कांग्रेस, भारतीय संस्कृति और परंपराओं से इतनी नफरत क्यों करती है? एक पवित्र सेंगोल को जो तमिलनाडु के प्रतिष्ठित शैव मठ ने पंडित नेहरू को भारत की स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में दिया था, उसे म्यूजियम में 'चलने वाली छड़ी' की तरह रख दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस ने दावे को किया था खारिज
बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर दावा किया था कि इस बात का कोई दस्तावेजी सबूत नहीं है कि माउंटबेटन, सी राजगोपालाचारी और पंडित नेहरू ने सेंगोल को सत्ता हस्तांतरण का प्रतीक कहा था। जयराम रमेश ने कहा कि मद्रास प्रांत के एक धार्मिक प्रतिष्ठान ने अगस्त 1947 को पंडित नेहरू को यह राजदंड सौंपा था लेकिन इसे सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के रूप में वर्णित नहीं किया गया था। कांग्रेस ने ये भी कहा कि सेंगोल मामले को उठाकर भाजपा तमिलनाडु में राजनीतिक फायदा लेना चाहती है। 

भाजपा अध्यक्ष ने भी साधा निशाना
वहीं नए संसद भवन परिसर के उद्घाटन का विपक्षी पार्टियों द्वारा बहिष्कार करने के फैसले पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि 'देश की जनता देख रही है कि ये पार्टियां कैसे देश से ऊपर राजनीति को रख रही हैं। लोगों द्वारा इन पार्टियों की बंटवारे की राजनीति को फिर से दंडित किया जाएगा। इन राजशाही वाली पार्टियों, खासकर कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार यह समझन में नाकाम हो रहा है कि देश की जनता एक सामान्य परिवार से आने वाले व्यक्ति पर विश्वास करती है। अभिजात्य वर्ग की मानसिकता इन पार्टियों को तथ्यों के आधार पर सोचने से रोक रही है। नए संसद भवन परिसर के उद्घाटन का बहिष्कार करने वाली पार्टियां, राजशाही की तरह चलने वाली पार्टियां हैं, जो लोकतंत्र और गणतंत्र के सिद्धांतों का विरोध करती हैं।'

स्मृति ईरानी ने कसा तंज 
सेंगोल पर विपक्ष की बयानबाजी को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तंज कसा है। साथ ही उन्होंने गांधी परिवार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक आजादी का प्रतीक है, जो हमारे स्वर्णिम इतिहास का एक विशिष्ट अंग है उस प्रतीक को गांधी खानदान ने एक म्यूजियम के किसी अंधेरे कोने में नेहरू जी की छड़ी के रूप में वर्षों वर्ष तक रख रखा था। 

24 करोड़ को मुफ्त इलाज
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि इस दौरान मोदी सरकार ने सबसे अधिक गांव और गरीब की चिंता की। करीब 12 करोड़ शौचालय बना कर भारत को खुले में शौच से मुक्त किया। साढ़े तीन करोड़ परिवारों को पक्का मकान दिया। करीब 24 करोड़ लोगों को मुफ्त चिकित्सा के लिए आयुष्मान भारत योजना का सहारा दिया। साढ़े तीन करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन देने के साथ भारत के हर गांवों को बिजली से जोड़ा। किसानों को सम्मान निधि, सब्सिडी और खाद उपलब्ध करा कर राहत दी।

कोरोना में नए भारत का अहसास
भाजपा नेता ने कहा, कोरोना महामारी काल में मोदी सरकार ने पूरी दुनिया को नए भारत का अहसास कराया। अभूतपूर्व महामारी के बावजूद सरकार ने न सिर्फ अर्थव्यवस्था संभाली, बल्कि दो-दो टीके भी ईजाद किए। देश में 230 करोड़ टीकाकरण के साथ दुनिया के देशों को टीके की आपूर्ति की।


67 साल बनाम 9 साल  
केंद्रीय मंत्री ईरानी ने इस दौरान साल 2014 से पहले और आज के भारत की तुलना की। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे की बात हो या शिक्षा, चिकित्सा क्षेत्र की। इन क्षेत्रों में इतना विकास हुआ जितना आजादी के बाद से साल 2014 तक नहीं हुआ।

‘पंचतत्व’ के सभी पांच तत्वों में कांग्रेस भ्रष्टाचार में लिप्त 
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ‘पंचतत्व’ के सभी पांच तत्वों में भ्रष्टाचार में लिप्त है। पूर्व मंत्री ने कहा, मुझे किस बारे में बात करनी चाहिए - आदर्श घोटाला, बोफोर्स घोटाला, 2 जी घोटाला, कॉमनवेल्थ, पनडुब्बी घोटाला से हेलिकॉप्टर घोटाला। पूर्व मंत्री ने कहा कि हमारा शरीर पांच तत्वों से बना है और कांग्रेस इन पांचों में ‘भ्रष्टाचार’ में लिप्त है। मैं आज कांग्रेस के बारे में यह बात कहना चाहता हूं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed